Saturday, May 9, 2026
Latest:
राष्ट्रीय

ISIS आतंकी बना महाराष्ट्र का फहद तनवीर शेख रक्का में मारा गया, मां को आया फोन

फहद तनवीर शेख महाराष्ट्र के उन चार नौजवानों में एक था जो इस्लामिक स्टेट में शामिल होने के लिए महाराष्ट्र के ठाणे से गया था। फहद तनवीर के परिवार को पिछले हफ्ते सीरिया के रक्का से किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर ये सूचना दी। फहद तनवीर इस टोली का आखिरी सदस्य था।  इस टोली के अरीब मजीद की गिरफ्तारी, सहीम तनकी और अमान नईम टंडेल पहले ही मारे जा चुके हैं। डॉक्टर फहद तनवीर के पिता ने बताया, “पिछले मंगलवार को मेरी पत्नी को किसी विदेशी नंबर से फोन आया जिसने बताया कि मेरा बेटा मारा जा चुका है।” डॉक्टर फहद तनवीर ने कहा कि फोन करने वाला काफी दुखी था और उसने ये नहीं बताया कि क्या हुआ, कब हुआ। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के सूत्रों के अनुसार डॉक्टर शेख ने फोन आते ही तुरंत खुफिया एजेंसियों को इसके बारे में सूचित किया। एनआईए फोन के स्रोत की जांच कर रहा है। सूत्रों के अनुसार हिंसग्रस्त रक्का में फहद तनवीर की मौत की परिस्थितियों इत्यादि की स्वतंत्र पुष्टि मुश्किल है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply