रेल्वे के ग्रेड सेपरेटर का काम कर रही इरकान और एलएंडटी कम्पनी जमकर कर रहीं हैं मनमानी, कुछ नहीं कर पा रहा शासन व प्रशासन

कटनी। लोहे की चैन से चलने वाली भारी भरकम पोकलेन मशीनों को ट्रांसपोर्टिंग करने की बजाय सड़कों पर चलाकर एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाया जा रहा है, जिससे सड़कों के परखच्चे उड़ रहे हैं। मूँगाबाई कालोनी से लेकर बाबा घाट से लेकर गायत्री नगर पुलिया और पूरे एनकेजे क्षेत्र की सडकों में धूल के गुब्बार उठ रहे हैं लेकिन इरकान और एलएंडटी कम्पनी के द्वारा पानी का छिड़काव तक नहीं कराया जा रहा है। धूल से नहा रहे राहगीर। कोई कुछ करने वाला नहीं। नगर निगम भी सिर्फ सिविल लाइन क्षेत्र में कर रहा पानी का छिड़काव।

इसे भी पढ़ें-  2020 में जेपी नड्डा के काफिले पर हमले का मामला: 6 साल बाद बड़ा एक्शन, TMC नेता इमरान हसन मोल्लाह गिरफ्तार; सड़क पर पैदल घुमाने के दौरान हाथ जोड़कर मांगता दिखा माफी