Latestमध्यप्रदेश

IRCTC indian railway दक्षिण दर्शन यात्रा 5 जुलाई को रवाना होगी भारत गौरव पर्यटक ट्रेन, घूमना है तो देना पड़ेगा इतना पैसा

IRCTC indian railway दक्षिण दर्शन यात्रा” 5 जुलाई को रवाना होगी भारत गौरव पर्यटक ट्रेन

IRCTC indian railway तीर्थयात्रियों को देश के प्रमुख तीर्थ स्थलों की सुलभ, सुविधाजनक एवं सुरक्षित यात्रा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसी क्रम में इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) द्वारा भारत गौरव पर्यटक ट्रेन के माध्यम से “दक्षिण दर्शन यात्रा” का संचालन किया जा रहा है, जो दिनांक 05 जुलाई 2025 को इंदौर से रवाना होगी।

यह विशेष पर्यटक ट्रेन इंदौर, उज्जैन, शुजालपुर, सीहोर, रानी कमलापति, इटारसी, बैतूल एवं नागपुर जैसे स्टेशनों से होकर गुजरेगी, जहां से यात्री इस यात्रा में सम्मिलित हो सकते हैं। पश्चिम मध्य रेल के अंतर्गत आने वाले रानी कमलापति एवं इटारसी स्टेशनों से यह ट्रेन होकर गुजरेगी*, जिससे इस क्षेत्र के यात्रियों को भी इस यात्रा में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

आईआरसीटीसी द्वारा संचालित यह यात्रा 09 रातों / 10 दिनों की होगी, जिसमें यात्रियों को तिरुपति, रामेश्वरम, मदुरई, कन्याकुमारी एवं त्रिवेंद्रम जैसे प्रसिद्ध दक्षिण भारतीय तीर्थ स्थलों का दर्शन कराया जाएगा। इस संपूर्ण यात्रा के लिए यात्रियों को ₹18,000/- प्रति व्यक्ति (स्लीपर – इकॉनॉमी श्रेणी), ₹29,500/- प्रति व्यक्ति (3AC – स्टैण्डर्ड श्रेणी), एवं ₹38,500/- प्रति व्यक्ति (2AC – कम्फर्ट श्रेणी) किराया देना होगा।

इस सर्व-समावेशी यात्रा पैकेज पेशकश कर रहा हैं। जिसमें भारत गौरव ट्रेन के विशेष एलएचबी कोच में आरामदायक रेल यात्रा, ऑनबोर्ड और ऑफबोर्ड शाकाहारी भोजन, स्थानीय स्थलों के भ्रमण हेतु गुणवत्तायुक्त बसों की सुविधा, ठहराव के लिए साफ-सुथरे होटल/धर्मशाला,अनुभवी टूर एस्कॉर्ट्स की सेवा, यात्रा बीमा, ऑनबोर्ड हाउसकीपिंग व सुरक्षा व्यवस्था शामिल है।

Back to top button