IRCTC Alert: ट्रेनों की रद्द लिस्ट जारी, यात्रा से पहले ज़रूर चेक करें अपनी ट्रेन नंबर से। देश में रोजाना करोड़ों लोग रेल यात्रा करते हैं। ऐसे में रेलवे से जुड़ा कोई भी बदलाव सीधे यात्रियों पर असर डालता है। इसी कड़ी में दक्षिण पूर्व रेलवे के शालीमार स्टेशन यार्ड में रिमॉडलिंग और ट्रैक मरम्मत का काम जारी है, जिसके चलते कई लंबी दूरी की ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द कर दिया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों के रूट बदले गए हैं।
IRCTC Alert: ट्रेनों की रद्द लिस्ट जारी, यात्रा से पहले ज़रूर चेक करें अपनी ट्रेन नंबर से
यह कार्य 21 नवंबर तक जारी रहेगा। रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि सफर पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस ऑनलाइन या हेल्पलाइन से जरूर जांच लें, जिससे कैंसिल या डायवर्ट हुई ट्रेनों की वजह से किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।
इन ट्रेनों को किया गया कैंसिल
- ट्रेन नंबर 18030 शालीमार – मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनस कुर्ला एक्सप्रेस 13 से 21 नवंबर तक के लिए कैंसिल.
- ट्रेन नंबर 22830 शालीमार – भुज सुपरफास्ट एक्सप्रेस 15 नवंबर को कैंसिल.
- ट्रेन नंबर 22829 भुज – शालीमार सुपरफास्ट एक्सप्रेस 18 नवंबर को कैंसिल.
- ट्रेन नंबर 15022 गोरखपुर – शालीमार साप्ताहिक एक्सप्रेस 10 और 17 नवंबर को कैंसिल.
- ट्रेन नंबर 15021 शालीमार – गोरखपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस 18 नवंबर को कैंसिल.
- ट्रेन नंबर 18029 मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनस – शालीमार कुर्ला एक्सप्रेस 12 से 19 नवंबर तक कैंसिल.
- ट्रेन नंबर 12151 मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनस – शालीमार समरसता एक्सप्रेस 12, 13 और 19 नवंबर को कैंसिल.
- ट्रेन नंबर 12152 शालीमार – मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनस समरसता एक्सप्रेस 14, 15 और 21 नवंबर को कैंसिल.
- ट्रेन नंबर 20971 उदयपुर सिटी – शालीमार सुपरफास्ट एक्सप्रेस 15 नवंबर को कैंसिल.
- ट्रेन नंबर 20972 शालीमार – उदयपुर सिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस 16 नवंबर को कैंसिल..








