Latestअंतराष्ट्रीय

ईरान ने चेताया: खर्ग आइलैंड पर कब्जे की योजना बनाने वाले पड़ोसी को भुगतने होंगे गंभीर परिणाम

ईरान ने चेताया: खर्ग आइलैंड पर कब्जे की योजना बनाने वाले पड़ोसी को भुगतने होंगे गंभीर परिणाम

तेहरान:ईरान ने चेताया: खर्ग आइलैंड पर कब्जे की योजना बनाने वाले पड़ोसी को भुगतने होंगे गंभीर परिणाम, मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव अब अरब देशों को भी प्रभावित करने लगा है। ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाकिर गालिबाफ़ ने खुफिया जानकारी के आधार पर चेतावनी दी है कि एक अरब देश अमेरिका के साथ मिलकर ईरान के खर्ग आइलैंड पर कब्ज़ा करने की योजना बना रहा है।

ईरान ने चेताया: खर्ग आइलैंड पर कब्जे की योजना बनाने वाले पड़ोसी को भुगतने होंगे गंभीर परिणाम

गालिबाफ़ ने अपने बयान में कहा,

“दुश्मन की सभी गतिविधियां हमारी सशस्त्र सेनाओं की निगरानी में हैं। यदि वे सीमा पार करते हैं, तो उस देश का समस्त महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा हमारे हमलों का निशाना बनेगा।”

हालांकि ईरान ने किसी देश का नाम सीधे नहीं लिया, लेकिन विशेषज्ञ मान रहे हैं कि यह देश UAE (संयुक्त अरब अमीरात) हो सकता है।

क्षेत्रीय प्रतिक्रियाएँ

हाल ही में 6 अरब देशों (कतर, कुवैत, UAE, बहरीन, सऊदी अरब, जॉर्डन) ने ईरानी हमलों की कड़ी निंदा की।इन देशों ने कहा कि ईरान की कार्रवाई उनकी संप्रभुता और अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है।साथ ही उन्होंने जवाबी कार्रवाई का अधिकार सुरक्षित रखा।

पृष्ठभूमि

लंबे समय से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अरब देशों से मिडिल ईस्ट में अमेरिकी संघर्ष में भाग लेने की अपील कर रहे थे।खुफिया रिपोर्टों के अनुसार, खर्ग आइलैंड पर हमला ईरान के पड़ोसी देश की मदद से किया जाना है।इस चेतावनी के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव और बढ़ गया है, और विशेषज्ञों का मानना है कि यह संघर्ष पूरे क्षेत्रीय स्तर पर बढ़ सकता है।

Back to top button