Latest

IPS अमिताभ ठाकुर का एक दिन पुराना ट्वीट हो रहा वायरल, बताया था कैसे मारा जाएगा विकास

विकास दुबे की फरारी से लेकर गिरफ्तारी और उसके बाद उसका एनकाउंटर में मारा जाना यूपी पुलिस पर कई सवालिया निशान खड़ा कर रहा है। यह सवाल न सिर्फ विपक्ष उठा रहा है बल्कि कुछ अधिकारी भी उठा रहे हैं और इस एनकाउंटर को दुर्भाग्यपूर्ण बता रहे हैं।

ऐसे ही एक अधिकारी हैं आईपीएस अमिताभ ठाकुर जिनका लगभग एक दिन पुराना ट्वीट विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने इस ट्वीट में बताया था कि विकास दुबे गिरफ्तार हो चुका है और अब वह कैसे मारा जाएगा।
आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने गुरुवार को ट्वीट किया था, ‘विकास दुबे का सरेंडर हो गया। हो सकता है कल वह यूपी पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश करे, मारा जाए। इस तरह विकास दुबे चैप्टर क्लोज हो जायेगा, किंतु मेरी निगाह में असल जरूरत इस कांड से सामने आई यूपी पुलिस के अंदर की गंदगी को ईमानदारी से देखते हुए उसपर निष्पक्ष/कठोर कार्यवाही करना है।’

विकास दूबे का सरेंडर हो गया. हो सकता है कल वह UP पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश करे, मारा जाये. इस तरह विकास दूबे चैप्टर क्लोज हो जायेगा, किन्तु मेरी निगाह में असल जरुरत इस कांड से
सामने आई UP पुलिस के अन्दर की गंदगी को ईमानदारी से देखते हुए उसपर निष्पक्ष/कठोर कार्यवाही करना है
— AmitabhThakur (@Amitabhthakur) July 9, 2020

अमिताभ ठाकुर के इस ट्वीट को कई लोग रीट्वीट कर रहे हैं और यूपी पुलिस पर सवाल उठा रहे हैं। वहीं अमिताभ ठाकुर ने आज विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद एक और ट्वीट कर पुलिस से सवाल किया है कि इतनी जल्दबाजी क्या थी?

उनका आज का ट्वीट है- इतनी क्या हड़बड़ी थी? किसे बचाया जा रहा है?

इतनी क्या हड़बड़ी थी? किसे बचाया जा रहा है?

Back to top button