IPL 2026: लुंगी एनगिडी गंभीर रूप से घायल, दिल्ली-पंजाब मैच में हादसा, मैदान से एम्बुलेंस में ले जाया गया
IPL 2026: लुंगी एनगिडी गंभीर रूप से घायल, दिल्ली-पंजाब मैच में हादसा, मैदान से एम्बुलेंस में ले जाया गया
IPL 2026: लुंगी एनगिडी गंभीर रूप से घायल, दिल्ली-पंजाब मैच में हादसा, मैदान से एम्बुलेंस में ले जाया गया। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 35वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए मैच के दौरान बड़ा हादसा हो गया। पंजाब किंग्स की पारी के तीसरे ओवर में फील्डिंग करते समय तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी गंभीर रूप से घायल हो गए।
IPL 2026: लुंगी एनगिडी गंभीर रूप से घायल, दिल्ली-पंजाब मैच में हादसा, मैदान से एम्बुलेंस में ले जाया गया
तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर प्रियांश आर्य ने शॉट खेला, जिसके बाद गेंद हवा में उठी और मिड-ऑफ पर तैनात एनगिडी कैच लेने के लिए पीछे की ओर दौड़े। इस दौरान उन्होंने गेंद को गलत अंदाजा लगाया और संतुलन बिगड़ने से वह जमीन पर सिर के पिछले हिस्से के बल गिर पड़े।
गिरने के बाद एनगिडी कुछ देर तक मैदान पर ही रहे और उन्होंने सिर पकड़ लिया। स्थिति गंभीर देखते हुए तुरंत मेडिकल टीम मैदान पर पहुंची। फिजियो ने उनकी गर्दन को सहारा दिया और प्राथमिक जांच के बाद उन्हें स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाया गया।
करीब 10 मिनट तक खेल रोकना पड़ा और बाद में उन्हें एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा गया। इस दौरान टीम के कोच रिकी पोंटिंग भी मैदान पर मौजूद रहे। चोट की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने कंकशन सब्स्टीट्यूट के तौर पर युवा खिलाड़ी विप्रज निगम को मैदान में उतारा। वह अब एनगिडी की जगह गेंदबाजी कर सकते हैं। फिलहाल लुंगी एनगिडी की स्थिति पर मेडिकल टीम की निगरानी जारी है और उनकी चोट को लेकर आगे अपडेट का इंतजार किया जा रहा है।