
IPL 2023 CSK Won दो माह तक चले इंडियन प्रीमियर लीग के फाइनल में आज रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग ने गुजरात जायंट्स को हरा कर आईपीएल 2023 जीत लिया।
CSK ने यह ट्राफी पांचवी बार जीती है। जडेजा ने आखिरी गेंद पर चौका जमाकर चेन्नई को जिताया, पांचवीं बार चैंपियन बनी CSK, धोनी ने रोहित शर्मा की बराबरी की।
ये लगा चौका और IPL का 5वां खिताब CSK को pic.twitter.com/wh9gb8ISC4
— yashbharat.com (@yashbharat1) May 29, 2023
CSK को आखिरी दो गेंदों पर 10 रन की जरूरत थी। रवींद्र जडेजा ने पांचवें गेंद पर छक्का और आखिरी गेंद पर चौका जमाकर CSK को पांचवीं बार IPL चैंपियन बना दिया। इसी के साथ कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने सबसे ज्यादा IPL खिताब जीतने के मामले में रोहित की बराबरी कर ली।
रोहित ने अपनी कप्तानी में मुंबई को पांच बार विजेता बनाया है। अब धोनी भी चेन्नई को पांच बार चैंपियन बना चुके हैं। चेन्नई ने इससे पहले 2010, 2011, 2018 और 2021 में खिताब जीता था।
15 ओवर में बनाए 171 रन
टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी गुजरात ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 214 रन बनाए। साई सुदर्शन ने 96 और ऋद्धिमान साहा ने 54 रन बनाए। दूसरी पारी में बारिश होने लगी। चेन्नई को 15 ओवर में 171 रन का टारगेट मिला। टीम 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
नूर अहमद ने झटके 2 विकेट
गुजरात से नूर अहमद ने 2 विकेट लिए। उन्होंने पहले ही ओवर से चेन्नई के बैटर्स पर दबाव बनाया। उन्होंने अपने दूसरे ओवर में ऋतुराज गायकवाड और डेवोन कॉन्वे को पवेलियन भेजा। उन्होंने अपने 3 ओवर के स्पेल में महज 17 ही रन दिए।
धोनी 0, रायडु 19, रहाणे 13 बॉल में 27 रन बनाकर आउट हुए। तीनों को मोहित शर्मा ने आउट किया। गायकवाड 26 और कॉन्वे 47 रन बनाकर आउट हुए। दोनों को नूर अहमद ने कैच आउट कराया।
पहली पारी में गुजरात ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 214 रन बनाए थे। उनकी ओर से साई सुदर्शन ने 96 और ऋद्धिमान साहा ने 54 रन बनाए। मथीश पथिराना ने 2 विकेट लिए।गुजरात से नूर अहमद ने 2 विकेट लिए। उन्होंने पहले ही ओवर से चेन्नई के बैटर्स पर दबाव बनाया। उन्होंने अपने दूसरे ओवर में ऋतुराज गायकवाड और डेवोन कॉन्वे को पवेलियन भेजा। उन्होंने अपने 3 ओवर के स्पेल में महज 17 ही रन दिए।