Latest

IPL 2023 चेन्नई 10वीं बार फाइनल में, 15 रन से हारी गुजरात

IPL 2023 चेन्नई सुपरकिंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के क्वालिफायर-1 में डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस को 15 रन से हरा दिया है। धोनी की टीम ने 10वीं बार IPL के फाइनल में प्रवेश किया है। CSK सबसे ज्यादा बार इस लीग का फाइनल खेलने वाली टीम है। CSK का खिताबी मुकाबला 26 मई को अहमदाबाद में होने वाले क्वालिफायर-2 की विजेता टीम से होगा, वहीं मैच हारने वाली गुजरात क्वालिफायर-2 में एलिमिनेटर की विजेता का सामना करेगी। एलिमिनेटर मुकाबला 24 मई को मुंबई और लखनऊ के बीच चेपॉक मैदान पर खेला जाना है। एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में मंगलवार को गुजरात ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। चेन्नई ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 172 रन बनाए। जवाब में गुजरात के बल्लेबाज 20 ओवर में 157 रन पर ऑलआउट हो गई।

गिल की फिफ्टी, चेन्नई ने बनाए 172 रन
एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में गुजरात ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। CSK ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 172 रन बनाए। ओपनर ऋतुराज गायकवाड ने 44 बॉल पर 60 रन और कॉन्वे ने 34 बॉल पर 40 रन बनाए। दोनों के बीच 64 बॉल पर 87 रनों की साझेदारी हुई।

गुजरात से मोहित शर्मा और मोहम्मद शमी ने 2-2 विकेट लिए, जबकि राशिद खान, दर्शन नालकंडे और नूर अहमद को एक-एक विकेट मिला।

गुजरात के खिलाफ गायकवाड की चौथी फिफ्टी
CSK के ओपनर ऋतुराज गायकवाड ने 36 बॉल में फिफ्टी लगाई। उन्होंने गुजरात के खिलाफ लगातार चौथा अर्धशतक लगाया। चेन्नई के खिलाफ टीम का यह चौथा ही मैच है। गायकवाड 60 रन बनाकर आउट हुए। इससे पहले उन्होंने इसी सीजन 92 रन की पारी खेली थी। पिछले सीजन के 2 मैचों में उन्होंने 53 और 73 रन बनाए थे।

गायकवाड-कॉन्वे के बीच 8वीं बार अर्धशतकीय साझेदारी
CSK के ऋतुराज गायकवाड और डेवोन कॉन्वे ने पावरप्ले में टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। दोनों ने 7वें ओवर में फिफ्टी पार्टनरशिप की। यह इस सीजन दोनों के बीच 50 से ज्यादा रन की 8वीं पार्टनरशिप है। दोनों 2 सेंचुरी पार्टनरशिप भी कर चुके हैं।

Back to top button