FEATUREDTechnology

iPhone का प्रोडक्‍शन 7 April 2024 से शुरू होगा

iPhone का प्रोडक्‍शन 7 April 2024 से शुरू होगा  Apple के सप्लायर Foxconn के बेंगलुरु प्लांट में अप्रैल 2024 से iPhones का प्रोडक्शन शुरू होगा। इसकी जानकारी राज्य सरकार ने खुद दी है। 1 जुलाई को राज्य सरकार की ओर से प्लांट के लिए जमीन Foxconn को दे दी जाएगी। इस प्रोजेक्ट की कीमत 130 बिलियन बताई जा रही है। इस प्लांट से करीब 50,000 लोगों को रोजगार मिलेगा।

कॉन्ट्रेक्ट पर इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट बनाने वाली Foxconn दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी है। Foxconn के हर साल करीब 20 करोड़ आईफोन केवल भारत के ही एक प्लांट में तैयार करती है जो कि बेंगलुरु के देवनहल्ली में है। अमेरिका और चीन के बीच चल रहे मतभेद को लेकर एपल धीरे-धीरे चीन से अपने प्रोडक्शन को भारत में शिफ्ट कर रहा है। कंपनी बीजिंग और वाशिंगटन के बीच तनाव के कारण अपने कारोबार को होने वाले नुकसान से बचना चाह रही है।

पिछले महीने ही लंदन स्टॉक एक्सचेंज को दिए एक बयान में फॉक्सकॉन ने कहा था कि बेंगलुरु हवाई अड्डे के पास देवनहल्ली में 1.2 मिलियन वर्ग मीटर (13 मिलियन वर्ग फुट) जमीन का अधिग्रहण किया गया है। इस जमीन के लिए 37 मिलियन डॉलर यानी करीब 303 करोड़ 73 लाख 63 हजार 300 रुपये की रकम अदा की गई है। Foxconn जल्द ही वियतनाम में भी 4,80,000 स्क्वायर मीटर जमीन का अधिग्रहण करने जा रहा है।

हाल ही में एक खबर आई थी कि Vedanta Foxconn JV ग्रुप द्वारा भारत में चिप निर्माण का काम ठंडे बस्ते में चला गया है। ग्रुप को फिर से सेमीकंडक्टर स्किम में अप्लाई करना होगा जो कि 1 जून से ओपन हो गया है। संशोधित स्किम के मुताबिक सरकार की ओर से 50 फीसदी की सब्सिडी दी जाएगी। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि सरकार ने सेमीकंडक्टर के निर्माण के लिए फंडिंग देने से मना कर दिया है।

Back to top button