FEATUREDव्यापार

Investment Tips: क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने से पहले इन बातों का रखें विशेष ध्यान, वरना होगा बड़ा नुकसान

Investment Tips: मौजूदा दौर में क्रिप्टोकरेंसी, निवेश के एक नए विकल्प के रूप में उभरा है। बीते कुछ सालों में क्रिप्टोकरेंसी के मार्केट कैप में एक एक्सपोनेंशियल ग्रोथ देखने को मिली है। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते कई निवेशकों को क्रिप्टो के जरिए जबरदस्त मुनाफा अर्जित हुआ। हालांकि क्रिप्टोकरेंसी के अपने फायदे और नुकसान हैं। इन्हें किसी अन्य मुद्रा की अपेक्षा ज्यादा सिक्योर माना जाता है। इन पर देश की मुद्रास्फीति का कोई असर नहीं पड़ता है। ये लोगों की, लोगों के द्वारा और लोगों के लिए वाली करेंसी है।

क्रिप्टो एक विक्रेंद्रिक्रित मुद्रा है और यही चीज इसको काफी खास बनाती है। वहीं दूसरी तरफ इसके कई डार्क पहलू भी हैं। आज बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल गैर कानूनी चीजों को अंजाम देने के लिए किया जा रहा है। भले ही क्रिप्टो एक विकेंद्रित मुद्रा है, लेकिन इस पर कुछ संस्थाओं और बड़े लोगों का नकारात्मक असर पड़ता है। वे अधिक मात्रा में पैसों को पंप और डंप करके इसके मार्केट को नकारात्मक ढंग से प्रभावित करते हैं। ऐसे में अगर आप भी क्रिप्टोकरेंसी में पैसों को निवेश करने का प्लान बना रहे हैं, तो कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। आइए जानते हैं –

Investment Tips: क्रिप्टोकरेंसी कोई लीगल टेंडर नहीं है

क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने से पहले इस बात को जान लें कि ये कोई लीगल टेंडर नहीं है। भविष्य में अगर आपके साथ कुछ गलत होता है, तो आप इसको लेकर कोई क्लेम नहीं कर सकते हैं।

Investment Tips:

उतार-चढ़ाव से भरा है बाजार
क्रिप्टोकरेंसी निवेश बाजार जोखिमों के आधीन आते हैं। इनमें रोजाना काफी उतार-चढ़ाव होते हैं। क्रिप्टो में निवेश किए गए पैसों पर मुनाफा और घाटा काफी तेजी से होता है।

Investment Tips: पर्यावरण से जुड़ी चिंताएं

एक रिपोर्ट की मानें तो बिटकॉइन की माइनिंग में जितनी इलेक्ट्रिसिटी का यूज होता है, उसकी मात्रा अर्जेंटीना देश के बराबर है। वहीं जिस तेजी से बिटकॉइन का मार्केट कैप बढ़ रहा है, उसी तेजी से माइनिंग में खपत होने वाली ऊर्जा की मात्रा में भी वृद्धि देखने को मिल रही है।

Investment Tips: क्रिप्टो व्हेल

क्रिप्टो करेंसी की सबसे बड़ी समस्या क्रिप्टो व्हेल है। क्रिप्टो व्हेल उन इन्वेस्टर्स को कहा जाता है, जो बड़ी मात्रा में क्रिप्टोकरेंसी में अपने पैसों को डंप करते हैं। इससे उसकी वैल्यू काफी ऊपर हो जाती है। वहीं जब वे एक साथ अपने पैसों को निकालते हैं, तो क्रिप्टो की वैल्यू काफी गिर जाती है। इससे छोटे और मध्यम दर्जे के निवेशकों को काफी घाटा होता है।

 

Back to top button