Latest

जुहला बाईपास पर सघन चेकिंग अभियान, दो कैप्सूल वाहनों पर लगाया भारी भरकम जुर्माना

कटनी। जुहला बाईपास पर सघन चेकिंग अभियान के तहत दो कैप्सूल वाहन पर भारी भरकम जुर्माना लगाया।

आचार संहिता के चलते पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान जारी है। जिसके चलते जुहला बाईपास पर 13 मई को वाहन चेकिंग के दौरान जुहला बाईपास चौकी द्वारा 2 कैप्सूल वाहन (बल्कर) क्रमांक MP19HA0978 एवं MP19HA3071 रोककर चेक किया गया।

जिसमे दोनों 22 चका वाहनों में केवल 18-18 चके लगे पाए गए रजिस्ट्रेशन चेक करने पर दोनों वाहनों मे एक-एक एक्सेल कम लगा कर रजिस्ट्रेशन शर्तों का उल्लंघन कर यान में परिवर्तन करना पाया गया।

जिस पर वाहन को अग्रिम कार्यवाही के लिए थाना NKJ में खड़ा कराया गया एवं प्रत्येक कैप्सूल वाहन का मोटर व्हीकल एक्ट की धारा के तहत 6  6 हजार का चालान  किया गया। वाहन चेकिंग के दौरान चौकी प्रभारी जुहला बाईपास सूबेदार मोनिका खड़से, सउनि राजेश कोरी, आरक्षक दीपक चक्रवर्ती एवं डूमन दास उपस्थित रहे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम