katniमध्यप्रदेश

पार्किंग की बजाय मैरिज गार्डन के बाहर बाइक पार्क करके अंदर पार्टी का लुफ्त उठाना पड़ा महंगा, दिव्यांचल मैरिज गार्डन के बाहर से प्रिंस की हीरो होण्डा साइन ले गए बदमाश

पार्किंग की बजाय मैरिज गार्डन के बाहर बाइक पार्क करके अंदर पार्टी का लुफ्त उठाना पड़ा महंगा, दिव्यांचल मैरिज गार्डन के बाहर से प्रिंस की हीरो होण्डा साइन ले गए बदमा

कटनी। मैरिज गार्डन के अंदर पार्किंग स्थल की जगह मैरिज मार्डन के बाहर लापरवाही पूर्वक वाहन पार्क कर पार्टी का लुफ्त उठाना कई लोगों को महंगा पड़ जाता है। पार्टी का लुफ्त उठा कर जब तक ऐसे लोग घर वापस जाने मैरिज गार्डन से बाहर निकलते हैं तब तक वाहन चोर गिरोह के सदस्य वाहन लेकर रफूचक्कर हो रहे होते हैं। मैरिज गार्डन के बाहर से वाहन चोरी जाने का ताजा मामला माधवनगर थाना अंतर्गत दिव्यांचल मैरिज गार्डन का है, जहां मैरिज गार्डन के बाहर खड़ी एक मोटर सायकल को अज्ञात बदमाशों ने पार कर दिया। शहर के व्यस्त इलाकों और आयोजनों वाले स्थानों पर वाहन चोरों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला माधवनगर थाना क्षेत्र का हैए जहाँ एक शादी समारोह में शामिल होने आए युवक की मोटरसाइकिल अज्ञात चोर ले उड़े। कुठला थाना अंतर्गत पन्ना मोड़ निवासी प्रिंस उपाध्याय पिता मनमोहन उपाध्याय ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी होण्डा शाईन मोटर साइकिल क्रमांक एम.पी.21जेडबी-6476 को मैरिज गार्डन के बाहर पार्क करके अंदर गए थे। जब वे वापस लौटे तो वाहन वहां से गायब था। चोरी गई बाइक की अनुमानित कीमत 40 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस अज्ञात चोरों के विरूद्ध संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए उनका सुराग लगाने गार्डन के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि चोर का सुराग लगाया जा सके।

Back to top button