अफरीदी के सम्मान में केरल ग्रुप का आयोजन, भारतीयों ने कहा – ये अपमान है

Screenshot 20250531 143648 Chrome

दुबई में केरल के एक ग्रुप ने अपने सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर को मंच पर बुलाकर उनका स्वागत किया। जब ये वीडियो भारत पहुंचे, तो लोगों का गुस्सा भड़क गया।

अफरीदी के सम्मान में केरल ग्रुप का आयोजन, भारतीयों ने कहा – ये अपमान है

अधिकांश यूजर्स ने लिखा कि आयोजकों को शर्म करना चाहिए। बता दें, पहलगाम आतंकी हमले और उसके बाद भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर को लेकर अफरीदी ने भारत विरोधी बयान दिए थे। वे पूर्व में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर आपत्तिजनक बातें कर चुके हैं।

 

सिर शर्म से झुक गया

वीडियो पर कमेंट करते हुए रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल सुशील सिंह श्योराण ने एक्स पर लिखा- शाहिद अफरीदी आतंकियों का समर्थन करते हुए भारत और भारतीय सशस्त्र बलों की आलोचना करते हैं, फिर भी दुबई में केरल समुदाय उनका स्वागत करता है। मेरा सिर शर्म से झुक जाता है और मेरा खून खौल उठता है। सीमा पर तैनात वह सैनिक जब यह देखेगा तो क्या सोचेगा। वह भारत का सबसे बड़ा दुश्मन है। शर्म आती है।

बूम-बूम पर पर बोले- हो गया बूम-बूम

अफरीदी को देखकर लोगों ने बूम-बूम चिल्लाना शुरू कर दिया। क्रिकेट फैंस ने अफरीदी को यह नाम दिया था। इसके जवाब में अफरीदी ने कहा- हो गया बूम-बूम। अफरीदी के सम्मान में केरल ग्रुप का आयोजन, भारतीयों ने कहा – ये अपमान है

इसे भी पढ़ें-  नन्हवारा कलां में कच्चे मकान में लगी भीषण आग, दमकल पहुंची तो टैंकर में था महज एक ड्रम पानी ग्रामीणों ने मिलकर बुझाई आग, करीब एक घंटे बाद पहुंचा दमकल दल; प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उठे सवाल