
INDIAN RAILWAYS अगर आपको चाहिए साधारण ट्रेन टिकट, बस मोबाइल उठाइये और UTS ON Mobile डाउनलोड कर लीजिए। रेलवे में यात्रियों को डिजिटल तकनीक से मोबाइल टिकटिंग की सुविधा को और विस्तारित किय जा रहा है।
इसी कड़ी में यूटीएस मोबाइल एप्प से ऑनलाइन अनारक्षित टिकट बनाई जा रही है। महाप्रबंधक के मार्गदर्शन में एवं प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक के निर्देशन में पश्चिम मध्य रेल में तीनों मण्डलों के वाणिज्य विभाग द्वारा चलाये जा रहे जागरूकता अभियान के परिणामस्वरूप जुलाई माह 2024 में यूटीएस एप्प से बुक कुल 80 हज़ार 656 टिकटों से 5 लाख 53 हजार 127 यात्रियों ने यात्रा की, जिससे रेलवे को 91 लाख 16 हजार 905 रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ।
स्टेशनों पर लंबी लाइन से बचने के लिए रेलवे द्वारा यूटीएस ऑन मोबाइल एप्प सर्विस शुरू की गई। पश्चिम मध्य रेल के सभी स्टेशनों पर ऑनलाइन जनरल टिकट के लिए यूटीएस मोबाइल एप्प की सुविधा दी जा रही है। यात्रियों के बीच इस एप्प की लोकप्रियता बढ़ने के साथ-साथ अनारक्षित टिकट लेने के आंकड़ों में भी काफी वृद्धि हुई है। इस एप्प के माध्यम से जुलाई माह 2024 में मण्डल वाइस जानकारी इस प्रकार है।
जबलपुर मंडल
यूटीएस मोबाइल एप्प के द्वारा कुल 24,737 बुक टिकट से 02 लाख 72 हजार 708 यात्रियों ने यात्रा की जिससे रेलवे को 33 लाख 18 हज़ार 15 रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ।
भोपाल मंडल
यूटीएस मोबाइल एप्प के द्वारा कुल 25,222 बुक टिकट से 01 लाख 67 हजार 261 यात्रियों ने यात्रा की, जिससे रेलवे को 30 लाख 63 हजार 490 रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ।
कोटा मंडल
यूटीएस मोबाइल एप्प के द्वारा कुल 30,697 बुक टिकट से 01 लाख 13 हजार 158 यात्रियों ने यात्रा की, जिससे रेलवे को 27 लाख 35 हजार 400 रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ।
रेलवे ने एप से टिकट बुक करने की अधिकतम दूरी की बाध्य सीमा 20 किलोमीटर को भी समाप्त कर दिया है जिससे यात्री किसी स्थान से अपना टिकट बुक कर सकता है। इससे सम्बंधित अधिक जानकारी वेबसाइट www.utsonmobile.indianrail.gov.in से प्राप्त की जा सकती है।
यूटीएस ऑन मोबाइल एप्प के माध्यम से टिकट बुक करने से यात्रियों को काउंटर टिकट की लाइन में लगने से निजात मिल रही है। इस एप्प पर किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 से संपर्क कर सकते हैं।
रेल प्रशासन ने अनारक्षित टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों से अपील की है कि वे मोबाइल टिकटिंग एप्प पर यूटीएस के उपयोग को बढ़ावा दें और उपयोग से जुड़े हितों का लाभ उठाएं।








