Indian Navy: अरब सागर में भारतीय नौसेना का बड़ा अभियान: सोमालिया के लुटेरों ने हाईजैक किया ईरानी जहाज, भारत ने युद्धपोत भेजकर छुड़ाया

arab sagar

Indian Navy: अरब सागर में भारतीय नौसेना का बड़ा अभियान: सोमालिया के लुटेरों ने हाईजैक किया ईरानी जहाज, भारत ने युद्धपोत भेजकर छुड़ाया । अरब सागर में एक बार फिर समुद्री लुटेरों ने एक जहाज को निशाना बनाया। भारतीय अधिकारियों के मुताबिक, कोच्चि से पश्चिम में करीब 700 नॉटिकल मील की दूरी पर ईरान के एक मछली पकड़ने वाले जहाज को सोमालियाई लुटेरों ने हाईजैक कर लिया। हालांकि, इस घटना के बाद भारतीय नौसेना ने अपने युद्धपोत को जहाज के रेस्क्यू में लगाया और इसे लुटेरों के कब्जे से छुड़ा लिया।

अफसरों ने बताया कि ईरान के इस जहाज का नाम एमवी इमान है और इसमें 17 क्रू सदस्य सवार थे। भारतीय युद्धपोत आईएनएस सुमित्रा ने इसमें सवार लोगों को बचाने का अभियान शुरू किया। देखते ही देखते युद्धपोत में मौजूद ध्रुव चॉपर्स ने ईरानी जहाज को घेर लिया और इसे चेतावनी जारी कीं। इसके बाद सोमालियाई लुटेरों को हथियार फेंकने और सोमालिया की तरफ जाने को कहा गया। इसके बाद नौसेना ने जहाज में सवार सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया।

इसे भी पढ़ें-  त्रिपुरा निकाय चुनाव से पहले बीजेपी का बड़ा धमाका: 77 सीटों पर मिली निर्विरोध जीत; 5 नगर निकायों पर बिना वोटिंग जमाया कब्जा