Latestराष्ट्रीय

चक्रवाती तूफान दित्वाह को लेकर भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी किया

चक्रवाती तूफान दित्वाह को लेकर भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने अलर्ट जारी कर दिया है।

चक्रवाती तूफान दित्वाह के मद्देनजर तमिलनाडु में एनडीआरएफ की आठ टीमें तैनात की गई हैं। इन टीमों में 240 लोग शामिल हैं। वहीं, पुद्दुचेरी में 60 लोगों की दो टीमें तैनात की गई हैं। इन टीमों में खोजी कुत्तों के दल, जिसमें रानी, मिक्की, लाइका और रैंबो डॉग शामिल हैं, फंसे हुए लोगों को खोजने में मदद करेंगे। ये टीमें कुड्डालोर, तिरुवरूर, तंजावुर, नागपट्टिनम, मयिलादुथुराई, पुदुक्कोट्टई और कई अन्य जिलों में तैनात हैं।

 

तमिलनाडु के तटीय इलाकों में तूफान दित्वाह का असर नजर आने लगा है। नागापट्टिनम इलाके में तटों पर ऊंची लहरें, तेज हवाएं और भारी बारिश होने लगी है।

श्रीलंका के तटीय क्षेत्रों और उससे सटे दक्षिण-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी पर केंद्रित चक्रवात दित्वाह के असर से तमिलनाडु के थूथुकुडी में बारिश हुई। इसकी वजह से कई इलाकों में जलभराव हो गया है। चक्रवात के उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 30 तारीख की सुबह तक उत्तरी तमिलनाडु तट के पास पहुंचने की संभावना है, जिससे भारी बारिश और तेज हवाएं चलेंगी।

मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि तूफान दित्वाह तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों से 30 नवंबर को टकरा सकता है।

Back to top button