katniमध्यप्रदेश

तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय कटनी में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का हुआ आयोजन

तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय कटनी में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का हुआ आयोज

कटनी-प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय कटनी में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन प्राचार्य डॉक्टर सुनील कुमार बाजपेई जी की अध्यक्षता में परीक्षा प्रभारी डॉक्टर माधुरी गर्ग के नेतृत्व मे किया गया। इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय सभ्यता और संस्कृति के प्रति ज्ञान का संवर्धन करना रहा है विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक कि प्रतियोगिता में भाग लिया 152 विद्यार्थियों ने इस परीक्षा में सम्मिलित होकर ज्ञान अर्जन किया। यह परीक्षा गायत्री परिवार के श्री महेंद्र कुमार खरे और श्रीमती रोशनी तिवारी अभिषेक तिवारी के नेतृत्व में आयोजित हुई महाविद्यालय में आयोजित इस परीक्षा में डॉक्टर सूची सिंह डॉ अंकिता खंडेलवाल डॉ राजश्री शर्मा श्री सुशील मिश्रा श्री अमित चौधरी आदि अन्य समस्त शैक्षणिक संवर्ग का विशेष सहयोग रहा।

Back to top button