FEATURED

भारतीय वायुसेना को अप्रैल में मिल सकती है बड़ी खुशखबरी: तेजस मार्क-1A की डिलीवरी के लिए HAL से अहम बैठक

भारतीय वायुसेना को अप्रैल में मिल सकती है बड़ी खुशखबरी: तेजस मार्क-1A की डिलीवरी के लिए HAL से अहम बैठक, भारतीय वायुसेना को लंबे समय से इंतजार है तेजस मार्क-1A लड़ाकू विमान का, और अब उम्मीद जताई जा रही है कि अप्रैल के आखिरी हफ्ते में इसकी डिलीवरी को लेकर बड़ी खबर आ सकती है। रक्षा सूत्रों के मुताबिक, जल्द ही HAL (हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड) और वायुसेना के बीच एक अहम बैठक होने वाली है, जिसमें विमान की प्रगति और ऑपरेशनल जरूरतों पर चर्चा होगी।

बंगाल में गरजे सीएम मोहन यादव: ममता ‘दीदी’ नहीं, ‘अप्पी’ बन गईं, चुनाव को बताया धर्म युद्ध

भारतीय वायुसेना को अप्रैल में मिल सकती है बड़ी खुशखबरी: तेजस मार्क-1A की डिलीवरी के लिए HAL से अहम बैठक

तेजस मार्क-1A को वायुसेना में शामिल करने से पहले ASQR (एयर स्टाफ क्वालिटी रिक्वायरमेंट) के सख्त मानकों पर खरा उतरना होगा। इस मानक के अनुसार ही तय होगा कि विमान पूरी तरह तैयार है या नहीं।

तेजस प्रोजेक्ट में देरी की सबसे बड़ी वजह रही इंजन की सप्लाई। मार्क-1A के लिए GE F404 इंजन की डील 2021 में हुई थी, और धीरे-धीरे इंजन मिलने शुरू हुए हैं।

वायुसेना की वर्तमान जरूरत 42 फाइटर स्क्वॉड्रन की है, जबकि फिलहाल केवल 29 स्क्वॉड्रन ही हैं। तेजस मार्क-1A की डिलीवरी से इस कमी को पूरा करने में मदद मिलेगी। अभी तक वायुसेना में 38 तेजस मार्क-1 शामिल हो चुके हैं। HAL को अब तक 83 मार्क-1A विमानों का ऑर्डर मिला है, और 97 और के लिए डील भी हो चुकी है। इनसे कुल 9 नए स्क्वॉड्रन तैयार होंगे।

सबकी नजर अब HAL और वायुसेना की इस महत्वपूर्ण बैठक पर टिकी हुई है। अगर सब कुछ सही रहा, तो जल्द ही डिलीवरी शुरू होकर वायुसेना की ताकत में बड़ा इजाफा होगा।

भारतीय वायुसेना को अप्रैल में मिल सकती है बड़ी खुशखबरी: तेजस मार्क-1A की डिलीवरी के लिए HAL से अहम बैठक, भारतीय वायुसेना को लंबे समय से इंतजार है तेजस मार्क-1A लड़ाकू विमान का, और अब उम्मीद जताई जा रही है कि अप्रैल के आखिरी हफ्ते में इसकी डिलीवरी को लेकर बड़ी खबर आ सकती है। रक्षा सूत्रों के मुताबिक, जल्द ही HAL (हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड) और वायुसेना के बीच एक अहम बैठक होने वाली है, जिसमें विमान की प्रगति और ऑपरेशनल जरूरतों पर चर्चा होगी।

Back to top button