Latestराष्ट्रीय

भारत ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से तीसरा मैच हराकर लगातार 11वीं टी-20 सीरीज जीती

T20 भारत ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से तीसरा मैच हराकर लगातार 11वीं टी-20 सीरीज जीत ली। टीम ने रविवार को गुवाहाटी में न्यूजीलैंड के खिलाफ 3-0 की अजेय बढ़त बना ली। बरसापारा स्टेडियम में पहले बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड 153 रन ही बना सका। भारत ने 10 ओवर में ही टारगेट हासिल कर लिया।

सूर्या की फिफ्टी, 10 ओवर में जीता भारत

10वें ओवर में सूर्यकुमार यादव ने ग्लेन फिलिप्स के खिलाफ 25 गेंद पर फिफ्टी पूरी की। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने चौका लगाकर टीम को 8 विकेट से जीत भी दिला दी। सूर्या 57 और अभिषेक 68 रन बनाकर नॉटआउट रहे।

भारत की सबसे तेज टीम फिफ्टी भारत ने 3.1 ओवर में ही टीम फिफ्टी पूरी कर ली, यह टीम की सबसे तेज टी-20 फिफ्टी है। 2023 में बांग्लादेश के खिलाफ टीम ने 3.4 ओवर में हाफ सेंचुरी पूरी की थी। ईशान किशन 28 और संजू सैमसन खाता खोले बगैर आउट हो गए। मैट हेनरी और ईश सोढी को 1-1 विकेट मिला।

अभिषेक ने भारत के लिए दूसरी सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड बनाया। 2007 में युवराज सिंह 12 गेंद पर हाफ सेंचुरी लगा चुके हैं। अभिषेक ने न्यूजीलैंड के खिलाफ फास्टेस्ट फिफ्टी का रिकॉर्ड बनाया। डेविड वॉर्नर 20 गेंद पर हाफ सेंचुरी लगा चुके हैं।

न्यूजीलैंड को लगातार 5वीं टी-20 सीरीज हराई भारत ने अजेय बढ़त बनाकर न्यूजीलैंड को लगातार पांचवीं टी-20 सीरीज हरा दी। न्यूजीलैंड ने 2019 में भारत को आखिरी बार अपने होमग्राउंड पर हराया था। टीम भारत में एक भी टी-20 सीरीज नहीं जीत सकी।

टीम इंडिया ने दिसंबर 2023 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2-2 से आखिरी बार सीरीज ड्रॉ खेली थी। तब से टीम 9 द्विपक्षीय सीरीज के साथ 2 टूर्नामेंट जीत चुकी है। भारत को आखिरी सीरीज हार भी जुलाई 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ मिली थी। इसके बाद से भारत को लगातार 15 टी-20 सीरीज में हार नहीं मिली।

टीम इंडिया के लिए ओपनर अभिषेक शर्मा ने 14, सूर्यकुमार यादव ने 25 गेंद पर फिफ्टी लगाई। गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट लिए। हार्दिक पंड्या और रवि बिश्नोई को 2-2 विकेट मिले। टीम इंडिया ने पहला मैच 48 रन और दूसरा मैच 7 विकेट से जीता था। चौथा मुकाबला 28 जनवरी को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा।

Back to top button