Tokyo 2020 Olympics - Hockey - Women - Quarterfinal - Australia v India - Oi Hockey Stadium, Tokyo, Japan - August 2, 2021. Deep Ekka of India in action against Mariah Williams of Australia. REUTERS/Kim Hong-Ji
टोक्यो Tokyo olympics 2020 live। ओलंपिक में आज 15वां दिन है और भारत के लिए आज का दिन काफी अहम है।LIVE: अब बेटियों का कमाल, भारत का ब्रिटेन पर पलटवार, रेसलर सीमा हारीं
भारत की महिला हॉकी टीम कांस्य पदक के लिए मैदान में उतर चुकी है और भारत और ब्रिटेन के बीच कड़ा मुकाबला जारी है। भारतीय महिला हॉकी टीम यदि आज पदक जीत लेती है तो यह ऐतिहासिक अवसर होगा। फिलहाल दोनों ही टीमों के बीच कड़ा मुकाबला जारी है।
ब्रिटेन ने मैच के 16वें मिनट में पहला गोल किया है। Ellie Rayer ने फील्ड गोल किया है। गोलपोस्ट के पास भारतीय डिफेंडर दीप ग्रेस इक्का की स्टिक से लगकर गेंद भारतीय गोल पोस्ट में चली गई। इसके कुछ देर बाद ही ब्रिटेन ने दूसरा गोल किया है।
ब्रिटेन की खिलाड़ी Sarah Robertson ने 24वें मिनट में दूसरा गोल दाग दिया। Sarah Robertson ने रिवर्स शॉट खेलकर दूसरा गोल किया।
ब्रिटेन 2-0 से आगे चल रहा था तभी मैच में भारत ने धमाकेदार वापसी की और गुरजीत कौर ने दो शानदार गोल किए हैं।
गुरजीत ने दोनों गोल पेनल्टी कॉर्नर के दागे। गुरजीत ने 2 मिनट के अंदर ही दो गोल कर दिए। गुरजीत ने पहला गोल 25वें मिनट और दूसरा गोल 26वें मिनट में किया।
टीम इंडिया ने दूसरे क्वार्टर में 3 गोल कर दिए हैं। खास बात ये है कि तीनों गोल 4 मिनट में दागे गए। भारत के लिए तीसरा गोल वंदना कटारिया ने किया।
वंदना ने 29वें मिनट में भारत के लिए तीसरा गोल किया। इससे पहले गुरजीत ने 25वें और 26वें मिनट में गोल किया था। ब्रिटेन ने तीसरा गोल किया है। वेब ने 35वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को बराबरी दिलाई। भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन गुरजीत कौर गोल करने में असफल रही। स्कोर 3-3 है।
आज 7 इवेंट में हिस्सा लेंगे भारतीय खिलाड़ी
6 अगस्त को भारतीय खिलाड़ी टोक्यो ओलिंपिक के 4 अलग-अलग स्पोर्ट्स के 7 इवेंट में हिस्सा लेंगे। महिला हॉकी टीम से जहां ऐतिहासिक ब्रॉन्ज मेडल जीतने की उम्मीद है, वहीं पदक जीतने की सबसे ज्यादा उम्मीद बजरंग पूनिया से भी है, जो आज मैट पर उतरेंगे। पूनिया आज फाइनल में पहुंचकर अपना मेडल पक्का कर सकते हैं। इसके अलावा महिला रेसलर सीमा बिस्ला दिन के आखिर में मिक्स्ड टीम भी 4×400 मीटर रिले रेस में हिस्सा लेगी।