Latest

India vs South Africa Live Score, 1st T20I: भारत की पहले बल्लेबाजी, साउथ अफ्रीका ने जीता टॉस

India vs South Africa, 1st T20I: पहले टी20 मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है। भारतीय टीम आज आक्रामक शुरुआत की तलाश में मैदान पर उतरी है, जबकि मेज़बान टीम शुरुआती विकेट झटककर मैच पर पकड़ बनाना चाहेगी।

भारत की प्लेइंग इलेवन में इस मैच के लिए कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं, और युवा खिलाड़ियों को भी मौका दिया गया है। वहीं साउथ अफ्रीका ने गेंदबाज़ी को मजबूत रखते हुए रणनीतिक बदलाव किए हैं।

मैच रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है और भारतीय बल्लेबाज़ों से तेज़ शुरुआत की अपेक्षा की जा रही है।

  • India vs South Africa Live Score: भारत ने गंवाया टॉस

    भारत की पहले बल्लेबाजी, साउथ अफ्रीका जीता टॉस. एडेन मार्करम ने ओस की वजह से पहले गेंदबाजी का फैसला किया है.

  • 09 Dec 2025 06:26 PM (IST) 

    IND vs SA LIVE: बाराबती में खतरे में गेंदबाज

     

    बाराबती स्टेडियम के ग्राउंड की बाउंड्रीज ज्यादा बड़ी नहीं हैं. एक तरफ ये 62 मीटर, एक तरफ 65 मीटर है. वहीं सामने की ओर ये 76 मीटर है. लाल मिट्टी से पिच बनी हुई है मतलब आप इस मैदान पर ताबड़तोड़ बैटिंग देख सकते हैं।

  • India vs South Africa 1st T20I Live: पिच से किसे मिलेगी मदद?

     

    जून 2022 के बाद यहां पहला टी20 मैच होगा, और पिछली बार इसी मैदान पर भारत-साउथ अफ्रीका मुकाबले में तेज गेंदबाजों का जलवा देखने को मिला था. वहीं, यह सतह बल्लेबाजों के लिए आसान नहीं रहेगी. वहीं स्पिनरों को बाद में पकड़ मिलेगी.

  • 09 Dec 2025 06:08 PM (IST) 

    IND vs SA Live Updates: किसका पलड़ा भारी?

     

    भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 इंटरनेशनल में कुल 31 बार मुकाबला हुआ है. इसमें से टीम इंडिया ने 18 मैच जीते हैं, जबकि 12 मुकाबले साउथ अफ्रीका की झोली में आए हैं. वहीं एक मैच बेनतीजा रहा.

  • 09 Dec 2025 05:50 PM (IST) 

    Ind vs SA Live Match Score: साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग XI

    क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्कराम (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, डोनोवन फेरिरा, डेविड मिलर, मार्को यानसन, कॉर्बिन बोश, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्खिया, केशव महाराज.

 

Back to top button