Site icon Yashbharat.com

India vs New Zealand Live Cricket Score 2019: विलियमसन का अर्धशतक,3 विकेट के साथ न्यूजीलैंड 136 रन के पार

AP1 28 2019 000026B

Tauranga : India's Hardik Pandya reacts during the third one day international between India and New Zealand at Bay Oval, Tauranga, New Zealand, Monday, Jan. 28, 2019.AP/PTI(AP1_28_2019_000026B)

मैनचेस्टर। India vs New Zealand Cricket World Cup Semi final 2019 Match Live Score: मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड कप 2019 का पहला सेमीफाइनल खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने खबर लिखे जाने तक 32 ओवर में 2 विकेट खोकर 136 रन बना लिए हैं। इस वक्त केन विलियमसन और रॉस टेलर क्रीज पर हैं।

न्यूजीलैंड को पहला झटका मार्टिन गप्टिल (1) के तौर पर लगा। उन्हें बुमराह ने चौथे ओवर में आउट किया। पहले पावरप्ले में न्यूजीलैंड ने एक विकेट खोकर 27 रन बनाए। न्यूजीलैंड को 18वें ओवर में दूसरा झटका जडेजा ने दिया। उन्होंने 28 रन बनाए। निकोलस और विलियमसन के बीच 68 रन की साझेदारी हुई। अगले दस ओवर में 46 रन बने और एक विकेट गिरा। अगले दस ओवर में 40 रन बने। एक भी विकेट नहीं गिरा।

India vs New Zealand CWC Semi final 2019 Match Live Score:

– इस विलियमसन 55 और टेलर 22 रन बनाकर खेल रहे हैं।

– विलियमसन ने अपना अर्धशतक पूरा किया।

– न्यूजीलैंड ने 29 वें ओवर में 100 रन पूरा किया। इस वक्त रनरेट 3.58 है।

-पिछले पांच ओवर में 10 रन बने हैं। टेलर और विलियमसन क्रीज पर।

– न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में दो विकेट पर 73 रन बनाए।

– न्यूजीलैंड को जडेजा ने दूसरा झटका दिया। निकोलस 28 रन बनाकर आउट। रॉस टेलर नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर आए हैं।

– भारत को झटका, हार्दिक पांड्या घायल होकर मैदान से बाहर गए।

– निकोलस और विलियमसन के बीच 54 रन की साझेदारी हो गई है।

– न्यूजीलैंड ने 14वें ओवर में 50 रन पूरे किए। इस वक्त रनरेट 3.67 है।

– इस वक्त न्यूजीलैंड का रनरेट 2.75 है। पहले पावरप्ले में एक विकेट खोकर 27 रन बनाए

-इस वक्त हेनरी निकोलस 12 और केन विलियमसन 10 रन बनाकर खेल रहे हैं।

– न्यूजीलैंड की टीम का पहला चौका आठवें ओवर में लगा।

– इस वक्त हेनरी निकोलस और केन विलियमसन क्रीज पर हैं।

– पांच ओवर का खेल खत्म न्यूजीलैंड ने एक विकेट पर 7 रन बना लिए हैं।

– चौथे ओवर में मार्टिन गप्टिल जसप्रीत बुमराह की गेंद पर 14 गेंदों में 1 रन बनाकर विराट कोहली के हाथों कैच आउट हुए।

– पहला ओवर भुवनेश्वर कुमार और दूसरा ओवर जसप्रीत बुमराह का मेडन गया है।

– न्यूजीलैंड की ओर से बल्लेबाजी की शुरुआत मार्टिन गप्लिट और हेनरी निकोलस आए हैं। गेंदबाजी की शुरुआत भुवनेश्वर कुमार करेंगे।

– न्यूजीलैंड ने टॉस जीता, पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

भारत की टीम-
लोकेश राहुल, रोहित शर्मा, विराट कोहली (कप्तान), रिषभ पंत, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह।

न्यूजीलैंड की टीम-

मार्टिन गप्टिल, हेनरी निकोलस, केन विलियमसन (कप्तान), रॉस टेलर, टॉम लाथम, जेस्न नीशम, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, मिचले सैंटनर, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, ट्रेंट बोल्ट।

ग्रुप स्टेज में नहीं हुआ मुकाबला

गौरतलब है कि ग्रुप स्टेज में दोनों के बीच बारिश के वजह से नहीं हो सका था। दोनों टीमों को एक-एक अंक से संतोष करना पड़ा। अगर भारतीय टीम की प्रदर्शन की बात करें तो उसे ग्रुप स्टेज में इंग्लैंड टीम से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं न्यूजीलैंड की टीम अंतिम की तीनों मैच हार गई थी। इससे उनपर दबाव होगा।

वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड की टीम का पलड़ा भारी

वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड की टीम का पलड़ा भारत पर भारी रहा है। दोनों ही टीम अब तक 8 बार आमने-सामने हुईं हैं, जिसमें 4 बार न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज की है। तीन बार भारतीय टीम ने जीत हासिल की है। वहीं, एक मैच (इस साल विश्व कप ) बारिश के चलते रद हो चुका है।

मौसम का हाल

बारिश की बहुत कम संभावना के साथ मैनचेस्टर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बारिश से अगर मैच नहीं होता है तो खेल अगले दिन (रिजर्व डे) होगा। मैच वही से शुरू होगा जहां से इसे रोका गया था। ओल्ड ट्रैफर्ड में लीग स्टेज के दौरान पांच मैचों की मेजबानी की , जिनमें से चार में 290 से अधिक के स्कोर बना। पहले बल्लेबाजी करने वाले फायदा मिला। बाद में विकेट धीमी हो जाती है। हालांकि, यह मैच नए पिच पर होगा।

Exit mobile version