Monday, April 27, 2026
Latest:
Latest

भारत तिब्बत सहयोग मंच ने मनाया मानवाधिकार दिवस

कटनी। भारत तिब्बत सहयोग मंच जिला इकाई कटनी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस की पूर्व संध्या पर भारत,तिब्बत, चीन के संदर्भ में मानवाधिकार के संदर्भ में भारतीय स्टेट बैंक कटनी चौराहा स्थित स्वतंत्रता सेनानी भवन में सायं 4.30 बजे मध्य क्षेत्र के संयोजक गिरिराज किशोर पोद्दार के मुख्य आतिथ्य, महाकौशल प्रांत के मंत्री, महाकौशल प्रांत के संगठन मंत्री मुकेश चंदेरिया, दो तिब्बती बहनों श्रीमती यूटन एवं श्रीमती सी डोल्मा मुख्य वक्ता श्रीमती तृप्ति ताम्रकार के विशिष्ट आतिथ्य तथा रामदयाल गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन कार्य संस्था के महामंत्री पर्वत सिंह परिहार ने किया। कार्यक्रम का प्रारंभ भारत माता के तैल चित्र के मंत्रोच्चार के साथ पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन एवं अतिथियों का तिलक लगाकर किया गया। संस्था का परिचय संगठन मंत्री मुकेश चंदेरिया ने दिया। अमिता श्रीवास एवं पूजा जायसवाल ने चीन पर व्यंग कसते हुए चर्चा करते हुए कहा कि मुझे तो चीन से इतनी घृणा ‌है कि मैं चाय भी वगैर चीनी की पीती हूं, उन्हें कीड़े मकोड़ों का श्राप भी नहीं दे सकती कि उनके भोजन की व्यवस्था हो जायेगी। मध्य क्षेत्र के संयोजक गिरिराज किशोर पोद्दार ने संस्था की अन्य गतिविधियों के साथ नवम्बर माह में संस्था द्वारा एक आयोजित तवांग यात्रा की विस्तृत जानकारी दी। मुख्य वक्ता श्रीमती तृप्ति ताम्रकार ने चीन द्वारा भारत और तिब्बत के नागरिकों पर किय जा रहे मानवाधिकार पर चर्चा करते हुए कहा कि जबसे चीन ने भारत पर। कब्ज़ा किया है वह तिब्बती नागरिकों के उत्पीड़न के साथ साथ भारत की सीमाओं का उलन्घन करने के साथ ही भारतीयों की कैलाश मानसरोवर की यात्रा को भी बाधित करता है। तत्पश्चात संस्था द्वारा दोनों तिब्बती बहनों का भगवा अंगोछे, माला एवं नारियल से संस्था की उपाध्यक्ष पूजा जायसवाल बाल अधिकार के क्षेत्र में कार्यरत हैं एवं कर्मठ सदस्य एवं पशु सेविका अमिता श्रीवास जिनका मानवाधिकार क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य है के साथ किया गया। रामदयाल गुप्ता ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि चीन द्वारा किए जा रहे मानवता के उत्पीड़न का नाम जिस तरह विरोध किया जा सके किया जाना चाहिए। उपस्थित तिब्बती बहनों ने ऐसे सहयोगी कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंसा की । संस्था के युवाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों एवं सभी सहयोगियों का हृदय से धन्यवाद दिया गया।कार्यक्रम में प्रचार मंत्री प्रताप सिंह राजपूत, सहप्रचार मंत्री सागर ताम्रकार, कार्यालय प्रमुख विनय कंदेले, संगठन मंत्री ‌संदीप पुरवार, व्यवस्था प्रमुख राजा हांके, नगर अध्यक्ष कुलभूषण पुरवार, स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संघ सचिव अरविंद गुप्ता वैश्य महासम्मेलन के पूर्व अध्यक्ष मनीष त्रिशोलिया एवं युवा अध्यक्ष व्रजेश गट्टानी‌ की रही।

Vivek Shukla

28 वर्ष से पत्रकारिता, क्राइम रिपोर्टर के रूप में लंबा अनुभव डिजिटल मीडिया में सक्रिय, खबरों का फॉलोअप तथा उसकी तह तक जाना वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में उप संपादक