Thursday, May 21, 2026
Latest:
FEATUREDLatestअंतराष्ट्रीयराष्ट्रीय

India Pakistan War News Live इंडियन नेवी के जंगी जहाज INS विक्रांत ने कराची के तटीय ठिकानों पर जबरदस्त हमला किया

India Pakistan War News Live खबर आ रही है क‍ि इंडियन नेवी के जंगी जहाज INS विक्रांत ने कराची के तटीय ठिकानों पर जबरदस्त हमला किया, जिससे वहां भारी तबाही मची है. 1971 के बाद पहली बार है कराची जैसे रणनीतिक शहर पर इंडियन नेवी ने अटैक क‍िया है. कराची को पाक‍िस्‍तान का इकोनॉमिक हब और द‍िल कहा जाता है.

INS विक्रांत और अन्य नौसैनिक युद्धपोतों ने रात के अंधेरे में कराची के नेवल बेस, ईंधन डिपो और आर्मी कम्‍युनिकेशन सेंटर को निशाना बनाया. कहा जा रहा है क‍ि हमले में प्रेसिशन मिसाइल और समुद्र से छोड़े गए लंबी दूरी के हथियारों का इस्तेमाल किया गया.

डिफेंस एक्‍सपर्ट रिटायर्ड वाइस एडमिरल आर.के. सिंह ने कहा, यह सिर्फ जवाबी हमला नहीं है, यह पाक‍िस्‍तान के ल‍िए स्‍पष्‍ट संदेश है, अब भारत सिर्फ सहता नहीं, जवाब देता है. कराची पर हमला पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था, सैन्य क्षमताओं और मनोबल पर एक साथ वार है. कराची न सिर्फ पाकिस्तान की नौसेना का सबसे अहम ठिकाना है, बल्कि तेल और आपूर्ति का मुख्य केंद्र भी है. इसे निशाना बनाकर भारत ने पाकिस्तान की लॉजिस्टिक रीढ़ को झटका दिया है. इसका दीर्घकालिक असर होगा.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम