Latestअंतराष्ट्रीयराष्ट्रीय

दुनिया के चुनिंदा देशों में भारत, जो सभी पक्षों से संवाद कर सकता है: स्टब

दुनिया के चुनिंदा देशों में भारत, जो सभी पक्षों से संवाद कर सकता है: स्टब

दुनिया के चुनिंदा देशों में भारत, जो सभी पक्षों से संवाद कर सकता है: स्टब।फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने शनिवार को भारत की जमकर सराहना की है। मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि भारत दुनिया के उन चुनिंदा देशों में शामिल है, जो वैश्विक विवादों में हर पक्ष से बात कर सकता है। उन्होंने भारत की विदेश नीति को बहुत व्यावहारिक और वास्तविक बताया। स्टब के अनुसार, भारत की यह खूबी उसे अंतरराष्ट्रीय कूटनीति में एक विशेष स्थान दिलाती है। यह बात उन्होंने बढ़ती भू-राजनीतिक तनावों के बीच कही।

Back to top button