Saturday, May 16, 2026
Latest:
FEATUREDLatestराष्ट्रीय

टी20 ब्लाइंड महिला विश्व कप: भारत ने 7 विकेट से जीतकर रचा इतिहास

टी20 ब्लाइंड महिला विश्व कप: भारत ने 7 विकेट से जीतकर रचा इतिहास:। दृष्टिबाधित महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में भारत ने नेपाल को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया. पी सारा ओवल मैदान में भारतीय टीम नेपाल को सात विकेट से हराकर चैंपियन बनी. दृष्टिबाधित महिला क्रिकेट विश्व कप का यह पहला आयोजन है. भारत ने पहले गेंदबाजी करते हुए नेपाल को पांच विकेट पर 114 रनों पर रोक दिया और फिर महज 12 ओवरों में तीन विकेट पर 117 रन बनाकर खिताब अपने नाम कर लिया।

टी20 ब्लाइंड महिला विश्व कप: भारत ने 7 विकेट से जीतकर रचा इतिहास

भारत का इस मैच पर दबदबा इतना था कि नेपाल की टीम अपनी पारी में केवल एक चौका ही लगा सकी. फुला सरेन नाबाद 44 रनों की पारी के साथ भारत की सर्वोच्च स्कोरर रही. भारत ने इससे पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया था.

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि