Ind vs NZ: टीम इंडिया को पहले वनडे में कड़ी चुनौती मिलने की उम्मीद
Indian cricket team bowler Khaleel Ahmed (R) is hugged by team captain Virat Kohli (C) after he dismissed West Indies batsman Kieran Powell (L) during the first one day international (ODI) cricket match between India and West Indies at Barsapara Cricket Stadium in Guwahati on October 21, 2018. (Photo by SAJJAD HUSSAIN / AFP) / ----IMAGE RESTRICTED TO EDITORIAL USE - STRICTLY NO COMMERCIAL USE----- / GETTYOUT
नेपियर। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज बुधवार से शुरू होगी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज कर चुकी टीम इंडिया को न्यूजीलैंड से कड़ी चुनौती मिलने की उम्मीद है। कीवी टीम के हौसले भी श्रीलंका के खिलाफ मिली जीत की वजह से बुलंद रहेंगे। वैसे भी न्यूजीलैंड में टीम इंडिया का रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है और विराट के जांबाजों पर इसे सुधारने का दायित्व रहेगा।
भारत अपनी सबसे संतुलित टीम उतारेगा। इसके चलते उसे रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव और खलील अहमद में से किसी एक को चुनना होगा। केदार जाधव ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में शानदार पारी खेली थी और उनका इस मैच में खेलना तय है। ऑलराउंडर विजय शंकर को भी मौका मिलेगा। टीम को अपने सलामी बल्लेबाजों रोहित शर्मा और शिखर धवन से अच्छी शुरुआत की उम्मीद रहेगी।
दूसरी तरफ श्रीलंका के खिलाफ क्लीन स्वीप करने वाली टीम में न्यूजीलैंड बदलाव करेगा। टिम सिफर्ट की जगह टॉम लाथम को लिया जाएगा। इसी प्रकार चोटिल जिमी नीशम की जगह मिचेल सेंटनर को मौका मिल सकता है। मैट हैनरी को बाहर कर ट्रेंट बोल्ट को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाना तय दिख रहा है।
रनों का अंबार लगने की उम्मीद :
मैक्लिन पार्क की बाउंड्री छोटी है जिसके चलते इस मैच में रनों का अंबार लगने की उम्मीद है। यहां की पिच बल्लेबाजों की मददगार है और भारत को पिछली बार 2014 में यहां 24 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। वैसे इस मैदान पर पिछले दो मैच मौसम की भेंट चढ़ चुके हैं।
टीमें (संभावित) – भारत : रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), महेंद्रसिंह धोनी, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, विजय शंकर, रवींद्र जडेजा/कुलदीप यादव/खलील अहमद, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, युजवेंद्र चहल।