Monday, April 20, 2026
Latest:
Latest

Income Tax Raid In Damoh: आयकर अधिकारियों ने छापे के दौरान पानी की टंकी से निकाले 500 और 2000 रुपये के नोट्स को हेयर ड्रायर से सुखाया, वीडियो हुए वायरल

Income Tax Raid I   मध्य प्रदेश के दमोह में शराब कारोबारी शंकर राय और उनके भाइयों के घर आयकर छापे में करोड़ों रुपये की नगदी बरामद हुई थी। इसमें नोटों से भरा एक बैग पानी की टंकी से निकाला गया था। अब इसके दो वीडियो सामने आए हैं।

मध्य प्रदेश के दमोह में शराब कारोबारी शंकर राय और उनके भाइयों के घर आयकर छापे में करोड़ों रुपये की नगदी बरामद हुई थी। इसमें नोटों से भरा एक बैग पानी की टंकी से निकाला गया था। अब इसके दो वीडियो सामने आए हैं। एक वीडियो में अधिकारी पानी की टंकी से नोटों से भरे बैग निकाल रहे हैं। दूसरे वीडियो में आयकर अधिकारियों ने पानी से निकाले नोटों को जमीन पर बिछाकर रखा है और हेयर ड्रायर व कपड़ों को इस्त्री करने में इस्तेमाल होने वाली प्रेस का इस्तेमाल नोट सुखाने में हो रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आयकर विभाग ने राय परिवार से करीब 3 करोड़ रुपये नगद बरामद किए हैं। राय परिवार को छापे की भनक लग गई थी। इस वजह से आयकर अधिकारियों से बचाने के लिए बैग्स में भरकर नोटों को पानी की टंकी में छोड़ दिया गया था। आयकर अधिकारियों ने उसका पता लगाया। उन थैलों को बाहर निकाला। नोटों को सुखाया और फिर बैंकों से मंगाई गई नोट गिनने की मशीन से उन्हें गिना। पानी की टंकी से करीब एक करोड़ रुपये निकाले जाने का दावा किया जा रहा है। यह राशि 2000 और 500 रुपये के नोटों में है। ‾

एक वीडियो में अधिकारी पानी की टंकी से नोटों से भरे बैग निकाल रहे हैं। दूसरे वीडियो में आयकर अधिकारियों ने पानी से निकाले नोटों को जमीन पर बिछाकर रखा है और हेयर ड्रायर व कपड़ों को इस्त्री करने में इस्तेमाल होने वाली प्रेस का इस्तेमाल नोट सुखाने में हो रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आयकर विभाग ने राय परिवार से करीब 3 करोड़ रुपये नगद बरामद किए हैं। राय परिवार को छापे की भनक लग गई थी। इस वजह से आयकर अधिकारियों से बचाने के लिए बैग्स में भरकर नोटों को पानी की टंकी में छोड़ दिया गया था। आयकर अधिकारियों ने उसका पता लगाया। उन थैलों को बाहर निकाला। नोटों को सुखाया और फिर बैंकों से मंगाई गई नोट गिनने की मशीन से उन्हें गिना। पानी की टंकी से करीब एक करोड़ रुपये निकाले जाने का दावा किया जा रहा है। यह राशि 2000 और 500 रुपये के नोटों में है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम