Latest

संगीतमय अखंड मानस पाठ और हवन, पूजन व भंडारे के बीच आधारकाप में नवनिर्मित हनुमान मंदिर का लोकार्पण

कटनी(YASH BHARAT.COM)। आधार काप में हनुमान मंदिर का निर्माण कार्य पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 31 जनवरी शनिवार और 1 फरवरी रविवार को विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वाणी सेवा श्री रंगनाथ भजन परिवार कटनी के तत्वावधान में 31 जनवरी को प्रात: 10 बजे से पूजन पाठ एवं संगीतमय अखण्ड मानस पाठ आरंभ किया गया। इस दौरान समधुर भजनों की शानदार प्रस्तुति में महिलाएं, युवतियां और बच्चे झूमते रहे। इसी कड़ी में 1 फरवरी रविवार को पूजन अर्चन एवं हवन के बाद विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। जो कि दोपहर 1 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे तक चलता रहा। दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर पुण्यलाभ अर्जित किया। इस अवसर पर राजीव सक्सेना, संतराम गुप्ता, सपन मुखर्जी, ज्वाला गुप्ता, महेश सोंधिया (ठेकेदार), गुलाब गुप्ता, राजकुमार गुलाटी, पप्पू गुप्ता, अजय निगम, रामदास गुप्ता, अरविन्द गुप्ता, संतोष गुप्ता सहित समस्त नीलकंठ बिहार कॉलोनी एवं आधार काप के लोगों का विशेष सहयोग रहा। आयोजन समिति ने सभी धर्मप्रिय नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Back to top button