katniमध्यप्रदेश

भाजपा जिला कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि ‘समर्पण दिवस’ के रूप में मनाई गई, आजीवन सहयोग निधि अभियान का शुभारंभ

भाजपा जिला कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि ‘समर्पण दिवस’ के रूप में मनाई गई, आजीवन सहयोग निधि अभियान का शुभारं

कटनी। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि ‘समर्पण दिवस’ के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय और एकात्म मानवतावाद के सिद्धांतों को आत्मसात करने का संकल्प लेते हुए उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर आजीवन सहयोग निधि समर्पण अभियान की भी शुरुआत की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दीपक टण्डन सोनी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांतों को आत्मसात करते हुए केंद्र एवं राज्य सरकारें अंतिम छोर के व्यक्ति तक जनकल्याण पहुंचाने का कार्य कर रही हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में संचालित योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकारें अंत्योदय के लक्ष्य को लेकर कार्यरत हैं। साथ ही उन्होंने आजीवन सहयोग निधि में अधिक से अधिक सहभागिता का आह्वान किया।

पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री श्रीमती अलका जैन ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को नमन करते हुए कहा कि उनके विचारों और सिद्धांतों ने संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उन्होंने समर्पण निधि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे संगठन सुदृढ़ीकरण का माध्यम बताया।
पूर्व महापौर श्री शशांक श्रीवास्तव ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने भारतीय राजनीति को नई दिशा और दशा दी। उन्होंने राष्ट्रवाद और एकात्म मानवदर्शन के माध्यम से समाज को नया चिंतन दिया और कठिन परिस्थितियों में भी सिद्धांतों से समझौता नहीं किया।

पूर्व जिलाध्यक्ष श्री रामरतन पायल ने कहा कि समर्पण का भाव हमें दीनदयाल जी के व्यक्तित्व से सीखने को मिलता है। वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष श्री चमनलाल आनंद ने उनके जीवन को देश और समाज के लिए पूर्ण समर्पण का उदाहरण बताया।

पूर्व जिलाध्यक्ष श्री रामचन्द्र तिवारी ने कहा कि आज भी एकात्म मानवतावाद जीवन के विविध सरोकारों को समाहित करने वाला प्रासंगिक विचार है। भाजपा नेता श्री नन्दू बसरानी ने पंडित जी से जुड़े अपने संस्मरण साझा करते हुए उन्हें प्रेरणास्रोत बताया।

पूर्व जिलाध्यक्ष एवं आजीवन सहयोग निधि समर्पण अभियान के प्रभारी श्री पीताम्बर टोपनानी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उन्हें युगपुरुष बताया तथा समर्पण निधि अभियान की व्यवहारिक जानकारी देते हुए सभी से सहभागिता की अपील की।
गोष्ठी के उपरांत भाजपा जनों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय उद्यान पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। साथ ही जिले के समस्त मंडलों एवं बूथ स्तर पर भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर सादर नमन एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। गोष्ठी कार्यक्रम के पश्चात समर्पण देने वाले कार्यकर्ताओं ने अपनी आजीवन सहयोग निधि भी सौंपी।

कार्यक्रम में मंचासीन प्रमुख अतिथियों में भाजपा जिलाध्यक्ष  दीपक टण्डन सोनी, वरिष्ठ नेता  चमनलाल आनंद,  रामचन्द्र तिवारी,  नन्दू बसरानी, पूर्व मंत्री श्रीमती अलका जैन, पूर्व जिलाध्यक्ष  रामरतन पायल, पीताम्बर टोपनानी, पूर्व महापौर  शशांक श्रीवास्तव एवं जिला महामंत्री  सुखदेव चौधरी शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष सुश्री अंकिता तिवारी ने किया।

Back to top button