Wednesday, April 8, 2026
Latest:
katniमध्यप्रदेश

बैशाख मास के पावन अवसर पर” श्री गहोई महिला एकता मंडल” द्वारा निशुल्क प्याऊ सेवा का शुभारंभ 

बैशाख मास के पावन अवसर पर” श्री गहोई महिला एकता मंडल” द्वारा निशुल्क प्याऊ सेवा का शुभारंभ

 

कटनी – बैशाख मास के पावन अवसर पर” श्री गहोई महिला एकता मंडल” द्वारा निशुल्क प्याऊ सेवा का शुभारंभ श्री बजरंग बाल रामायण समाज भवन रघुनाथगंज, मैं किया गया ​इस पुनीत कार्य का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष दीपक सोनी टंडन एवं गहोई समाज के सरपंच हजारीलाल नौगरिया जी के कर कमल द्वारा किया गया। जिसमें समाज की सभी संस्थाओं श्री गहोई वैश्य पंचायती भवन ट्रस्ट कमेटी, विकास मंडल ,नवयुवक मंडल,वरिष्ठ संघ, जागृति समिति, गहोई महिला समिति, रामायण मंडल, मनन संस्था, उन्नति संस्था, वनिता समिति सभी संस्थाओं के पदाधिकारिओ ने सहभागिता निभाई, इस अवसर पर राहगीरों को शीतल जल के साथ-साथ गुड़ चना व प्रसाद का वितरण भी किया गया । प्याऊ की व्यवस्था बनाने में बजरंग बाल रामायण समाज से नरेंद्र खंताल जी की अहम भूमिका रही, कार्यक्रम को सफल बनाने में एकता मंडल के सभी सदस्यों सक्रिय योगदान रहा।

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि