विधायक के परिवार के खिलाफ दुष्प्रचार पर विजयराघवगढ़ में भड़का आक्रोश, महिलाएं बोलीं बहु बेटियों, नारी शक्ति का अपमान नहीं सहेंगे, तीन दिन में कार्रवाई नहीं तो उग्र आंदोलन

विधायक के परिवार के खिलाफ दुष्प्रचार पर विजयराघवगढ़ में भड़का आक्रोश, महिलाएं बोलीं बहु बेटियों, नारी शक्ति का अपमान नहीं सहेंगे, तीन दिन में कार्रवाई नहीं तो उग्र आंदोल
कटनी। एक मामले से जोड़कर बेवजह विधायक संजय पाठक के परिवार के खिलाफ कतिपय यूटूबर्स के द्वारा दुष्प्रचार करने पर विजयराघवगढ़ में लोगों का आक्रोश भड़का है। आज देर शाम सैकड़ों महिलाओं ने थाने में यूटूबर्स के खिलाफ लिखित शिकायत देते हुए तीन दिन में दुष्प्रचार करने वाले तथा कतिथ यूटूबर्स पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है। महिलाओं ने कहा कि विजयराघवगढ़ की बहु एवं बेटी की फोटो का दुरूपयोग किया गया जो किसी भी हालत में सहन नहीं किया जा सकता। पत्रकारिता की आड़ में यह सुनियोजित षडयंत्र के तहत एक सभ्य परिवार को बदनाम करने की सजिश है। जिसके विरोध में कैमोर नगर की पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती मनीषा अजय शर्मा के नेतृत्व में थाना प्रभारी के नाम पर संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही करने के लिए ज्ञापन दिया एवं पुलिस प्रसासन को चेतावनी दी गई की यदि 3 दिवस के अंदर उचित कार्यवाही नहीं की गई तो नवरात्रि के प्रथम दिन 5000 महिलाएं पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घिराव करेंगी।
सौंपे गए शिकायत पत्र में कहा गया कि विजयराघवगढ़ विधानसभा के विधायक संजय पाठक के राजनीतिक विरोधियों एवं पाठक परिवार के पूर्व कर्मचारियों के साथ कूटरचित षडयंत्र करके पाठक परिवार की राजनीतिक एवं सामाजिक छवि को धूमिल किये जाने के उद्देश्य से प्रायोजित खबरें यूट्यूब फेसबुक एवं वेब साईट के माध्यम से खबरें प्रकाशित की जा रही हैं जिनका सत्यता से कोई सम्बन्ध नही है। पत्र के अनुसार द्वारा कारतूस बेचने वाले को समाज सेवी के रूप में महिमा मंडित करते हुए उसके घर के दरवाजे में लगी हुयी आग के आरोपियों को संजय पाठक व उनके पुत्र यश पाठक के करीबी होना बताकर आग के सम्बन्ध में मनगढ़त भ्रामक खबरें प्रसारित की गयी हैं। श्री पाठक एवं उनका परिवार 50 वर्षों से अधिक समय से राजनीति व्यापार एवं सामाजिक कार्यों में सक्रिय है तथा उनके पुत्र यश पाठक मध्यप्रदेश के प्रमुख कर दाता (टेक्स पेयर) हैं राजनीतिक व्यापार एवं सामाजिक तथा धार्मिक कार्यों में सक्रियता के कारण आम जन द्वारा सोशल मीडिया के युग में संजय पाठक एवं उनके परिवार जनों के साथ फोटो खिचवाना या सेल्फी लेना युवाओं एवं जनता में सामान्य प्रचलन की प्रक्रिया है। चूंकि पाठक परिवार की छवि आम जन में मददगार तथा सुख दुःख में साथ निभाने की है लिहाजा इसे खराब करने के लिए यह प्रायोजित निगेटिव नैरेटिव सेट करने की कोशिश की जा रही है जिसका प्रचार प्रसार यूटूबर्स के द्वारा किया जाता है। सभी जानते हैं कि किसी के साथ किसी की फोटो आने के विभिन्न कारण हो सकते हैं ऐसे में गलत ढंग से एक बहु बेटी की तस्वीर सार्वजनिक करना आपराधिक षडयंत्र है जिसकी जांच के साथ ऐसी खबरों का प्रचार प्रसार करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए। आक्रोशित लोगों ने कहा कि यह खबरें जानबूझकर परिवार विशेष तौर पर बहु बेटियों का अपमान तथा विजयराघवगढ़ की जनता के साथ भी आपराधिक षड्यंत्र एवं मानहानि व जानबूझकर छवि को धूमिल करना तथा पूरे क्षेत्र का बदनाम करने की साजिश है जिससे विजयराघवगढ़ में गहरा आक्रोश है। शिकायत में यह भी कहा गया कि अगर कार्रवाई नहीं होती तो विजयराघवगढ़ की हजारों महिलाएं एसपी आफिस का घेराव करने पर बाध्य होंगी।








