Site icon Yashbharat.com

बकरीद पर्व के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक द्वारा सुरक्षा व्यवस्था हेतु कराई गई ड्रोन कैमरे से निगरानी एवं वाहनों से कराया गया रूट मार्च

IMG 20250606 WA0041

बकरीद पर्व के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक द्वारा सुरक्षा व्यवस्था हेतु कराई गई ड्रोन कैमरे से निगरानी एवं वाहनों से कराया गया रूट मार्

कटनी-मुस्लिम समाज के पर्व “बकरीद” के अवसर पर जिले में शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई।

पर्व के मद्देनजर प्रमुख मस्जिदों एवं संवेदनशील स्थलों पर ड्रोन कैमरे के माध्यम से सतत निगरानी रखी गई, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि कहीं कोई आपत्तिजनक वस्तु या गतिविधि उपस्थित न हो।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटनी डॉ. संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पचीसिया द्वारा शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सभी थाना प्रभारियों एवं बल के साथ संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च (रूट मार्च) किया गया।

रूट मार्च का उद्देश्य आम नागरिकों में सुरक्षा का भाव पैदा करना, असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखना एवं किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकना था।

पुलिस विभाग द्वारा पर्व को सौहार्द एवं शांति के साथ मनाने की अपील की गई है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि कानून व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version