वाराणसी में सुभासपा बनाम बीजेपी: पिंडरा विधायक अवधेश सिंह के खिलाफ लामबंद हुए राजभर; नारा लगा- ‘मोदी-योगी से बैर नहीं, अवधेश तेरी खैर नहीं’
वाराणसी में सुभासपा बनाम बीजेपी: पिंडरा विधायक अवधेश सिंह के खिलाफ लामबंद हुए राजभर; नारा लगा- ‘मोदी-योगी से बैर नहीं, अवधेश तेरी खैर नहीं’। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले की पिंडरा विधानसभा सीट पर सियासी पारा चढ़ गया है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने स्थानीय बीजेपी विधायक अवधेश सिंह के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उन्हें आगामी चुनाव में हराने का संकल्प लिया है। विवाद की जड़ सुभासपा के एक सक्रिय कार्यकर्ता पर दर्ज हुआ पुलिस मुकदमा है।
बंगाल के नए ‘दादा’ की सादगी: मुख्यमंत्री बनने जा रहे शुभेंदु अधिकारी के पास न कार, न सोना; हलफनामे में संपत्ति देख रह जाएंगे दंग
वाराणसी में सुभासपा बनाम बीजेपी: पिंडरा विधायक अवधेश सिंह के खिलाफ लामबंद हुए राजभर; नारा लगा- ‘मोदी-योगी से बैर नहीं, अवधेश तेरी खैर नहीं’
क्या है पूरा विवाद?
वाराणसी के घमहापुर में हुए मनीष सिंह हत्याकांड के बाद सुभासपा कार्यकर्ता अक्षय राजभर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की थी। पुलिस ने इसे विवादित मानते हुए फूलपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया। सुभासपा का आरोप है कि यह कार्रवाई निष्पक्ष नहीं है।
विधायक पर दबाव बनाने का आरोप
सुभासपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रूद्र राजन राजभर और जिलाध्यक्ष उमेश राजभर के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय का घेराव किया। सुभासपा नेताओं का सीधा आरोप है कि:
-
पुलिस ने बीजेपी विधायक अवधेश सिंह के दबाव में आकर कार्यकर्ता अक्षय राजभर पर मुकदमा दर्ज किया है।
-
पिछले डेढ़ साल में क्षेत्र में राजभर समाज के खिलाफ अपराधों में बढ़ोतरी हुई है, जिसमें छितौना से लेकर सिंधोरा तक की घटनाएं शामिल हैं।
नया नारा: ‘अवधेश तुम्हारी खैर नहीं’
कार्यकर्ताओं ने साफ कर दिया है कि वे प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन स्थानीय विधायक के रवैये को बर्दाश्त नहीं करेंगे। पिंडरा में गूंज रहे “मोदी-योगी से बैर नहीं, अवधेश सिंह तुम्हारी खैर नहीं” के नारे ने गठबंधन की राजनीति के बीच स्थानीय खींचतान को उजागर कर दिया है।

