कन्या महाविद्यालय के विशेष प्रशिक्षण शिविर में छात्राओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस: वरदान या अभिशाप एवं साइबर क्राइम के प्रति किया जागरूक

कन्या महाविद्यालय के विशेष प्रशिक्षण शिविर में छात्राओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस: वरदान या अभिशाप एवं साइबर क्राइम के प्रति किया जागरू
कटनी -शासकीय कन्या महाविद्यालय, में प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात के मार्गदर्शन एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के कार्यक्रम अधिकारियों—डॉ. रीना मिश्रा, डॉ. प्रतिमा सिंह, डॉ. संजयकांत भारद्वाज एवं श्रीमती रिचा दुबे के नेतृत्व में सात दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन मानव जीवन विकास समिति, मझगवां में किया गया।
शिविर के तृतीय दिवस पर दैनिक क्रियाकलापों के साथ बौद्धिक परिचर्चा का मुख्य विषय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस: वरदान या अभिशाप एवं साइबर क्राइम के प्रति जागरूकता” रहा। इस सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में महाविद्यालय परिवार से कुमार जैनेंद्र सिन्हा, डॉ. अर्पित द्विवेदी, डॉ. शिल्पी कुमारी एवं डॉ. मदन मरावी उपस्थित रहे। छात्राओं को ही मुख्य अतिथि एवं अध्यक्ष के रूप में चुना गया, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा। डॉ. अर्पित द्विवेदी ने साइबर क्राइम से बचाव, ऑनलाइन सुरक्षा के उपायों एवं एआई से जुड़े छात्राओं के प्रश्नों के संतोषजनक उत्तर दिए। डॉ. मदन मरावी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग, लाभ तथा संभावित दुष्परिणामों पर विस्तृत जानकारी साझा की। डॉ. शिल्पी कुमारी ने छात्राओं के नैतिक, सामाजिक एवं व्यक्तित्व विकास पर जोर देते हुए आयोजित कार्यक्रम की सराहना की। कुमार जैनेंद्र सिन्हा ने स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन करते हुए उनके प्रयासों की प्रशंसा की, मनोबल बढ़ाया तथा हर कदम पर आगे बढ़ने की प्रेरणा प्रदान की। सत्र में ऑडियो क्लिप के माध्यम से साइबर सुरक्षा की उपयोगी जानकारी भी दी गई। अतिथियों ने छात्राओं के मन में उठ रहे विभिन्न प्रश्नों का विस्तारपूर्वक समाधान किया।यह परिचर्चा छात्राओं के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुई, जिसने उन्हें आधुनिक तकनीक के सकारात्मक एवं नकारात्मक पहलुओं से अवगत कराते हुए सुरक्षित एवं जागरूक भविष्य की ओर प्रेरित किया।








