Site icon Yashbharat.com

एक ही जगह वर्षों से पदस्थ पुलिस कर्मचारियों को तत्काल हटाने आदेश थानों के साथ एसपी एसडीओ पी कार्यालय में पदस्थ कर्मचारियों पर गिरी तबादले की गाज 

Screenshot 20250613 151937 Drive 1

एक ही जगह वर्षों से पदस्थ पुलिस कर्मचारियों को तत्काल हटाने आदेश थानों के साथ एसपी एसडीओ पी कार्यालय में पदस्थ कर्मचारियों पर गिरी तबादले की गाज

कटनी।पुलिस मुख्यालय मध्यप्रदेश भोपाल से जारी आदेश ने पुलिस विभाग में हडकंप मचा दिया है।आदर्श कटियार) विशेष महानिर्देशक (प्रशासन) पुलिस मुख्यालय, भोपाल ने 13/06/2025 को जारी आदेश में कहा है कि समस्त जोनल अमनि / पुलिस महानिरीक्षक एवं पुलिस आयुक्त (इन्दौर/भोपाल) समस्त रेंज उप पुलिस महानिरीक्षक / समस्त अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (इन्दौर/भोपाल) समस्त पुलिस अधीक्षक (रेल सहित) / समस्त पुलिस उपायुक्त (इन्दौर/भोपाल)लंबे समय से एक ही कार्यालय में पदस्थ कर्मचारियों को तत्काल हटाये
उन्होंने कहा कि प्रायः यह देखने में आया है कि म०प्र० पुलिस की इकाई कार्यालय जिनमें पुलिस महानिरीक्षक जोन कार्यालय / उमनि रेंज कार्यालय/पुलिस अधीक्षक कार्यालय/अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय/एसडीओपी कार्यालय में कुछ कर्मचारीगण जैसे रीडर/स्टेनो एवं उनके सहायक कर्मचारी लंबे समय से एक ही कार्यालय में पदस्थ होकर कार्य कर रहे है। लंबी समयावधि से एक ही स्थान पर कार्य करने से निहित स्वार्थ की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता जिससे न सिर्फ पुलिस कार्यप्रणाली की पारदर्शिता प्रभावित होती है, वरन आमजन को शिकायत के अवसर भी प्राप्त होते है।आवश्यक है कि लंबी अवधि से एक ही कार्यालय में पदस्थ कर्मचारियों की पदस्थापना में समय समय पर परिवर्तन किया जाए जिससे न केवल अधिकारी/कर्मचारियों की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी बल्कि शिकायत की संभावना भी कम होकर पुलिस की निष्पक्ष छवि प्रदर्शित होगी। अतः यह निर्देशित किया जाता है कि आपके कार्यालय में लंबे समय से पदस्थ कर्मचारीगण जैसे रीडर/स्टेनो एवं उनके सहायक कर्मचारियों के सेवाकाल का परीक्षण कर यथासंभव अन्यत्र पदस्थ कर कृत कार्यवाही से इस कार्यालय को अवगत कराएँ। (पुलिस महानिदेशक द्वारा अनुमोदित)

Exit mobile version