Latest

बीड़ी पत्ती श्रमिक छात्रवृत्ति दिलाने के नाम पर वृद्ध महिला से 4 लाख की ठगी, उमरियापान पुलिस ने आरोपी महिला पर दर्ज किया मामला

कटनी। उमरियापान थाना अंतर्गत ग्राम बनहरी में बीड़ी पत्ती श्रमिक से संबंधित छात्रवृत्ति दिलाने के नाम पर महिलाओं के बीच 4 लाख रूपए की धोखाधड़ी करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीडि़त महिला की शिकायत पर आरोपी महिला के विरूद्ध मामला दर्ज किया है। इस संबंध में उमरियापान थाना प्रभारी दिनेश तिवारी ने बताया कि ग्राम बनहरी निवासी 60 वर्षीय वृद्ध महिला भागवती बाई को गांव की ही ललिता बाई चौधरी ने बीड़ी पत्ती श्रमिक छात्रवृत्ति दिलाने का प्रलोभन दिया और छात्रवृत्ति के लिए उसके किसी परिजन का फार्म भराया। बाद में ललिता चौधरी ने भागवती बाई को बोला कि उसने नाबालिग का फार्म भरा दिया है, इसलिए उसके विरूद्ध कानूनी कार्रवाई होगी। कानूनी कार्रवाई से बचाने के एवज में भागवती बाई से ललिता चौधरी ने 4 लाख रूपए ऐंठ लिए। जिसकी शिकायत भागवती चौधरी के द्धारा पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन से की गई। बाद में पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश पर उमरियापान पुलिस ने भागवती बाई की शिकायत पर ललिता चौधरी के विरूद्ध धारा 420, 406 के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

 

Back to top button