Latest

जीआरपी और आरपीएफ पुलिस की संयुक्त कार्यवाही से गिरफ्त में मानव तश्कर बलिया उत्तर प्रदेश से मुंबई ले जा रहा था पांच नाबालिक बच्चे, मुड़वारा स्टेशन से आरोपी हुआ गिरफ्तार

जीआरपी और आरपीएफ पुलिस की संयुक्त कार्यवाही से गिरफ्त में मानव तश्कर बलिया उत्तर प्रदेश से मुंबई ले जा रहा था पांच नाबालिक बच्चे, मुड़वारा स्टेशन से आरोपी हुआ गिरफ्ता

कटनी-जीआरपी और आरपीएफ पुलिस ने संयुक्त रूप से मुड़वारा स्टेशन से कामायनी एक्सप्रेस ट्रेन क्रमांक 1107 2 से 5 नाबालिक बच्चों को जो कि उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के निवासी हैं। जिन्हें एक आरोपी द्वारा उनके परिजनों को प्रलोभन देकर मुंबई ले जाया जा रहा था आरोपी को मुड़वारा स्टेशन से गिरफ्तार किया गया है ।पकड़ा गया आरोपी सतीश पिता श्रीराम साहू 24 वर्ष जो की सुकुल छपरा थाना हल्दी जिला बलिया उत्तरप्रदेश का निवासी है। आरोपी द्वारा बलिया जिले के पांच बच्चों को उनके परिजनों को प्रलोभन देकर मुंबई ले जाया जा रहा था यह मामला मानव तस्करी से जुड़ा हुआ है बच्चों को मुंबई की एक चूड़ी फैक्ट्री में बंधक बनाकर कार्य कराया जाता जीआरपी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। और सभी नाबालिक बच्चों को चाइल्ड लाइन के सुपुर्द किया गया आरोपी लंबे समय से मानव तश्करी से जुड़ा हुआ था जिसे मुखबिर की सूचना पर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया आरोपी को पकड़ने में जीआरपी थाना प्रभारी एलपी कश्यप, एएसआई अनिल मरावी, आरक्षक राकेश सिंह, प्रधान आरक्षक आकाश शुक्ला, आरपीएफ प्रभारी वीरेंद्र सिंह सब इंस्पेक्टर शिशिर सिन्हा सहित अन्य स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि