कटनी में डीआरआई द्वारा तीन किलो सोना जप्त मामले मे गोयनका ज्वैलर्स से विदेशी मूल का सोना जब्त, आयात दस्तावेज नहीं मिलने पर कसा शिकंजा, दो संदिग्धों के पकड़े जाने के बाद खुला राज

कटनी में डीआरआई द्वारा तीन किलो सोना जप्त मामले मे गोयनका ज्वैलर्स से विदेशी मूल का सोना जब्त, आयात दस्तावेज नहीं मिलने पर कसा शिकंजा, दो संदिग्धों के पकड़े जाने के बाद खुला रा

कटनी। विदेशी मूल के सोने की तस्करी के मामले में डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) की कार्रवाई और तेज हो गई है। कटनी रेलवे स्टेशन पर दो संदिग्धों से सोना बरामद होने के बाद डीआरआई की टीम ने 31 जुलाई 2026 को कटनी के सराफा बाजार स्थित गोयनका ज्वैलर्स में तलाशी अभियान चलाया, जहां विदेशी मार्किंग वाली सोने की एक बिस्किट समेत विभिन्न सोने के टुकड़े और अन्य सामग्री जब्त की गई। डीआरआई की कार्रवाई के कारण कटनी सहित आसपास के जिलों के सराफा कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। सूत्र बताते है की चल रही गहन पूछताछ में गोल्ड तस्करी से जुड़े एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है।

गोयंका ज्वेलर्स में जा रहा था सोना

सूत्रों के अनुसार, खुफिया सूचना के आधार पर सत्यम सराफ और आयुष मिश्रा को कटनी रेलवे स्टेशन पर रोका डीआरआई की टीम द्वारा रोका गया था। जांच के दौरान आयुष मिश्रा के कब्जे से 748.10 ग्राम विदेशी मूल की पुनर्गठित सोने की छड़ बरामद हुई, जिसे सीमा शुल्क अधिनियम के तहत जब्त कर लिया गया। पूछताछ में यह जानकारी सामने आई कि यह सोना कटनी स्थित गोयनका ज्वैलर्स के संचालक तक पहुंचाया जाना था।

दुकान में मारा छापा

इसके बाद डीआरआई ने गोयनका ज्वैलर्स पर छापा मारकर एक प्लास्टिक कंटेनर से “VALCAMBI SUISSE 100 g GOLD” अंकित विदेशी मूल की सोने की बिस्किट, एक अंगूठी के आकार का सोने का तार तथा बिना किसी मार्किंग वाले कई सोने के कटे हुए टुकड़े बरामद किए। जब्त सोने का कुल वजन लगभग 220 ग्राम बताया गया है। डीआरआई अधिकारियों ने दुकान संचालक अरुण कुमार गोयनका से बरामद विदेशी मूल के सोने के आयात संबंधी वैध दस्तावेज मांगे, लेकिन वे कोई प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 की धारा 110 के तहत सोना और संबंधित सामग्री जब्त कर ली गई।

गोल्ड तस्करी की आशंका

डीआरआई का मानना है कि बरामद सोना सीमा शुल्क अधिनियम की धारा 111 के तहत जब्ती योग्य विदेशी मूल का तस्करी किया हुआ सोना हो सकता है। जब्त सामग्री में विदेशी मार्किंग वाली 100.10 ग्राम की सोने की बिस्किट, बिना मार्किंग वाले कई सोने के कटपीस, एक फ्लैट कटिंग, तीन छोटे सोने के टुकड़े, अंगूठी के आकार का तार तथा स्टील और प्लास्टिक के कंटेनर शामिल हैं।

नेटवर्क की जांच तेज

डीआरआई अब पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि विदेशी मूल का सोना कटनी तक किस माध्यम से पहुंच रहा था तथा इस मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। मामले की जांच जारी है और अंतिम निष्कर्ष जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होंगे। बही इस मामले मे शामिल गोयनका ज्वेलर्स के संचालक अरुण गोयनका को चिकित्सय परीक्षण के बाद तबियत मे सुधार का हवाला देते हुए डॉक्टर ने जिला अस्पताल मे भर्ती किया गया है ज़ब इनकी हालत मे सुधार होगा उसके बाद आगे की कार्यबाही की जाएगी l

Exit mobile version