katniLatest

तहसील मुख्यालय बड़वारा में बहका ट्रक दीवार तोड़ते हुए दुकान में घुसा, दुकान संचालक की मौत

तहसील मुख्यालय बड़वारा में बहका ट्रक दीवार तोड़ते हुए दुकान में घुसा, दुकान संचालक की मौत

कटनी। तहसील मुख्यालय में आज सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब तेज रफ्तार में बहक कर एक ट्रक सड़क किनारे स्थित एक दुकान की दीवार तोड़ते हुए दुकान के अंदर घुस गया।

दुर्घटना में दुकान संचालक शहर के मिशन चौक क्षेत्र निवासी सलमान नामक युवक की मौत हो गई। उधर घटना से लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया।

पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा बुझा कर मामला शांत कराया और ट्रक को जप्त करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

Back to top button