katniमध्यप्रदेश

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में नगर निगम ने हासिल किया ए ग्रेड निगमायुक्त सुश्री परिहार के कुशल नेतृत्व में 91.46 वेटेज स्कोर के साथ शिकायतों का निराकरण कर टॉप टेन में शामिल

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में नगर निगम ने हासिल किया ए ग्रेड

निगमायुक्त सुश्री परिहार के कुशल नेतृत्व में 91.46 वेटेज स्कोर के साथ शिकायतों का निराकरण कर टॉप टेन में शामि

कटनी (20 नवंबर 2025) – सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के संतुष्टिपूर्ण निराकरण के मामले में गुरुवार को जारी प्रदेश स्तरीय ग्रेडिंग में नगर निगम कटनी प्रथम समूह के जिलों की सूची में टॉप टेन अग्रणी नगर निगमों में शामिल है। निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार के निर्देशन एवं कुशल मार्गदर्शन में नगर निगम कटनी ने शिकायतों का निराकरण 91.46 वेटेज स्कोर के साथ कर आठवां स्थान हासिल किया है।

निगमायुक्त सुश्री परिहार ने इस उपलब्धि हेतु निगम के सभी संबंधित अधिकारियों के प्रयासों की सराहना करते और अधिक संवेदनशीलता के साथ कारगर पहल करने की हिदायत दी है। जिले में अक्टूबर माह में प्राप्त कुल 674 शिकायतों में से 53.59 वेटेज स्कोर के साथ शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण कर ए ग्रेड हासिल किया है।

उल्लेखनीय है कि शासन द्वारा प्रत्येक माह सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निराकरण के आधार पर ग्रेडिंग जारी की जाती है। निगमायुक्त सुश्री तपस्या द्वारा सी एम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों की, की गई निरंतर मॉनिटरिंग के परिणामस्वरूप ही अधिकारियों द्वारा माह अक्टूबर में प्राप्त कुल 674 शिकायतों का 53.59 फीसदी संतुष्टिपूर्ण निराकरण तथा 91.46 फीसदी कुल वेटेज स्कोर के साथ शिकायतों का निराकरण कर ए ग्रेड के साथ अथवा स्थान हासिल किया है।

Back to top button