katniLatest

कटनी के खिरहनी में राबिंसन कर्मचारी की सैलरी न मिलने से फांसी लगाने का प्रयास, साथियों की मदद से बची जान

कटनी। कटनी के खिरहनी में राबिंसन के कर्मचारियों का वेतन न मिलने से बढ़ा तनाव, आत्महत्या की कोशिश की। मिली जानकारी अनुसार स्लीमनाबाद में नहर निर्माण कंपनी के सुपरवाइजर ने वेतन न मिलने से परेशान होकर आत्महत्या का प्रयास किया।

स्लीमनाबाद क्षेत्र में नहर निर्माण का काम कर रही रॉबिंस कंपनी के एक सुपरवाइजर ने वेतन न मिलने के कारण परेशान होकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना गुरुवार की शाम की है, जब सुपरवाइजर अजय खरे ने अपने निवास पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। साथी कर्मचारियों ने समय पर पहुंचकर उन्हें बचा लिया।

कंपनी के 60 कर्मचारियों को पिछले 8 महीनों से वेतन नहीं मिला है, जिससे उनके घर में आर्थिक संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है। कर्मचारियों का कहना है कि समय पर वेतन न मिलने के कारण ही अजय ने आत्महत्या का प्रयास किया।

रॉबिंस कंपनी एक मल्टीनेशनल कंपनी है, जो स्लीमनाबाद क्षेत्र में नहर निर्माण का काम कर रही है। कर्मचारियों ने बातचीत करते हुए बताया कि कंपनी के द्वारा उन्हें वेतन नहीं दिया गया है, जिससे उनके परिवार का भरण पोषण करना मुश्किल हो गया है।

स्थानीय प्रशासन और कंपनी प्रबंधन को घटना की जानकारी दे दी गई है, और मामले की जांच की जा रही है।

 

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम