खजुराहो में मानसिक विक्षिप्त बेटे ने पिता को गदा से पीट-पीटकर मार डाला, बोला मैं इसका खून पियूंगा

छतरपुर। मध्य प्रदेश के खजुराहो से खौफनाक मामला सामने आया है। खजुराहो के भरवा गांव में मानसिक रूप से बीमार बेटे ने हनुमान जी के मंदिर में रखी गदा से पिता को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने चचेरे भाई पर भी गदा से हमला किया, जिसमें वह गंभीर रूप घायल हो गया है। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बेटे ने की पिता की हत्या
यह वरादात सुबह करीब 5:30 बजे घटी, जब आरोपी रामपाल हनुमान मंदिर से गदा उठाकर अपने पिता पर हमला कर दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चाचा को बचाने आए महेश पाल पर आरोपी ने गदा से हमला किया, जिसे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
वरादात से क्षेत्र में फैली सनसनी
घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी युवक के दोनों हाथ पैर बंधे हुए नजर आ रहे हैं और वह अपने पिता का खून पीने की बात करता दिखाई दे रहा है। इस वारदात से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटनास्थल पर लगी भीड़ में से किसी ने मामले की सूचना डायल 100 को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार लिया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
खजुराहो एसडीओपी नवीन दुबे ने बताया, ” मृतक मनकू पाल की पीट-पीटकर हत्या करने की सूचना डायल 100 पर मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मर्ग कायम कर मनकू पाल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। आरोपी युवक को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से मानसिक बीमारी से जूझ रहा था। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। मृतक के परिजन सुरेंद्र पाल ने घटना की जानकारी पुलिस को दी थी।








