Latest

कटनी: स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय स्लीमनाबाद में जैविक खेती की परीक्षा संपन्न, विद्यार्थियों को स्वरोजगार के लिए किया गया तैयार

कटनी। कटनी कॉलेज में जैविक खेती की परीक्षा संपन्न, विद्यार्थियों को स्वरोजगार के लिए किया गया तैयार,  स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय स्लीमनाबाद में व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत जैविक खेती की लिखित एवं मौखिक परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाते हुए स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना था।

मध्यप्रदेश में लू का असर, मौसम विभाग ने 35 जिलों में हीटवेव का अलर्ट किया अलर्ट जारी

कटनी कॉलेज में जैविक खेती की परीक्षा संपन्न, विद्यार्थियों को स्वरोजगार के लिए किया गया तैयार

जैविक कृषि विशेषज्ञ रामसुख दुबे द्वारा तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। यह प्रशिक्षण महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सरिता पांडे के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।

प्रशिक्षण के उपरांत बाह्य परीक्षक अश्विनी कुमार गर्ग एवं आंतरिक परीक्षक रामसुख दुबे ने विद्यार्थियों की लिखित और मौखिक परीक्षा ली। वहीं प्रायोगिक परीक्षा का संचालन परीक्षा प्रभारी डॉ. बालेंद्र सिंह द्वारा किया गया। प्राचार्या डॉ. सरिता पांडे ने परीक्षा का निरीक्षण भी किया।

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि