Latestमध्यप्रदेश

इंदौर में लड़कियों से शारिरिक शोषण का सनसनीखेज मामला, शूटिंग कोच निशानेबाजी सिखाने के नाम पर रहा था डर्टी काम

इंदौर में लड़कियों से शारिरिक शोषण का सनसनीखेज मामला, शूटिंग कोच निशानेबाजी सिखाने के नाम पर रहा था डर्टी काम

इंदौर में लड़कियों से शारिरिक शोषण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक शूटिंग एकेडमी के संचालक मोहसिन खान ने निशानेबाजी सिखाने के बहाने कोच बनकर कई हिंदू लड़कियों को सुनियोजित ढंग से शारीरिक शोषण का शिकार बनाया। उसके मोबाइल से पुलिस ने 10 अलग-अलग युवतियों के आपत्तिजनक वीडियो बरामद किए हैं। उसके खिलाफ फिलहाल तीन युवतियों ने प्रकरण दर्ज कराए हैं।

एक पीड़िता ने पुलिस को जानकारी दी है कि आरोपित मोहसिन हिंदू युवतियों को जबरदस्ती नानवेज खिलाने और उन्हें पूजा-पाठ से दूर रहने का दबाव भी बनाया करता था। महू के प्रजापत मोहल्ला निवासी मोहसिन खान अन्नपूर्णा क्षेत्र की सिल्वर ऑक्स कॉलोनी में ड्रीम ओलंपिक शूटिंग एकेडमी का संचालन कर रहा था।

रायफल पकड़ने का तरीका बताने के बहाने गलत ढंग से छुआ

मंगलवार को मल्हारगंज क्षेत्र निवासी एक युवती ने उसके खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया था। निशानेबाजी सीखने गई युवती को मोहसिन ने रायफल पकड़ने का तरीका बताने के बहाने गलत ढंग से छुआ। विरोध करने पर उसको धमकाया तो पीड़िता ने एकेडमी आना छोड़ दिया। इसके बाद बाकी पीड़िताएं भी सामने आईं।

Back to top button