Tuesday, May 12, 2026
Latest:
उत्तरप्रदेशFEATUREDLatestराष्ट्रीय

ग्रेटर नोएडा में पुलिस बैरिकेड को कार से घसीटते युवक, वीडियो वायरल- क्या कानून अब भी प्रभावी है?

ग्रेटर नोएडा में पुलिस बैरिकेड को कार से घसीटते युवक, वीडियो वायरल- क्या कानून अब भी प्रभावी है?, ग्रेटर नोएडा का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. जिसमें दो युवक कानून का मजाक बना रहे हैं. ये वायरल वीडियो दनकौर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. जिसमें कुछ युवकों की दबंगई साफ तौर पर देखी जा सकती है. वायरल वीडियो में कुछ युवक पुलिस बैरियर को कार में बांधकर खींचते नजर आ रहे हैं

ग्रेटर नोएडा में पुलिस बैरिकेड को कार से घसीटते युवक, वीडियो वायरल- क्या कानून अब भी प्रभावी है?
वीडियो के मुताबिक, युवकों ने गलगोटिया यूनिवर्सिटी का नाम भी वीडियो पर लिखा हुआ है. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद दनकौर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. वहीं वीडियो की सत्यता और आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस ने जनता से अपील की है कि इस तरह की हरकतों से बचें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें

अब सवाल ये है कि क्या यूपी में कानून नाम की कोई चीज बची है कि नहीं? क्योंकि यदि यहां पर कानून खौफ होता या पुलिसिया कार्रवाई का डर होता तो ये दो युवक कानून से ऐसे खिलवाड़ नहीं कर रहे होते. यदि ये वीडियो सही पाया जाता है तो ये पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह जैसा होगा कि इस तरह से कानून से खिलवाड़ कैसे किया जा सकता है , ग्रेटर नोएडा में पुलिस बैरिकेड को कार से घसीटते युवक, वीडियो वायरल- क्या कानून अब भी प्रभावी है?

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम