कटनी जिले की तीनों विधानसभा में वीडी शर्मा लगभग 1 लाख वोट तथा बड़वारा में हिमाद्रि सिंह लगभग 35 हजार से आगे

vd_sharma_mp_bjp

कटनी खजुराहो लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी विष्णु दत्त शर्मा कटनी जिले की तीन विधानसभा में करीब एक लाख वोटों से आगे है। मध्यप्रदेश की सभी 29 सीट पर बीजेपी आगे चल रही है।

  • विजयराघवगढ़ में 7 राउंड के बाद 31,456 वोट से आगे
  • मुड़वारा में 6 राउंड के बाद 33,168 वोट से आगे
  • बहोरीबंद में 9 राउंड के बाद 38,710 वोट से आगे

वहीं बड़वारा विधानसभा में भाजपा की हिमाद्रि सिंह सातवें राउंड करीब 34 हजार वोटों से आगे चल रहीं है।