पाकिस्तान में इमरान खान की पार्टी PTI पर लगेगा बैन! सुप्रीम कोर्ट से इजाजत लेगी सरकार

पाकिस्तान में इमरान खान की पार्टी PTI पर लगेगा बैन! सुप्रीम कोर्ट से इजाजत लेगी सरकार
अवैध निकाह मामले में अदालत से बरी होने और फिर हिंसा से जुड़े मामलों में गिरफ्तारी के आदेश के बाद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) की मुश्किलें पहले ही बढ़ी हुई थीं और इसके दो दिन बाद ही सोमवार को एक और मुश्किल खड़ी हो गई.
पाकिस्तान सरकार (Pakistan Government) ने इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) पर बैन लगाने का फैसला लिया है. इसके पीछे की वजह देश विरोधी गतिविधियों में पार्टी की संलिप्तता बताई जा रही है.
PTI पर प्रतिबंध लगाने के साथ-साथ इमरान खान, आरिफ अल्वी और कासिम सूरी के खिलाफ पाकिस्तान सरकार ने अनुच्छेद-6 की कार्यवाही की मांग के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने का फैसला किया है.
पाकिस्तान में इमरान खान की पार्टी PTI पर लगेगा बैन! सुप्रीम कोर्ट से इजाजत लेगी सरकार
PTI के खिलाफ विश्वसनीय सबूत
NDTV की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के सूचना मंत्री अत्ताउल्लाह तरार (Attaullah Tarar) ने कहा कि पाकिस्तान सरकार जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी PTI को देश विरोधी गतिविधियों के आरोप में प्रतिबंधित करेगी.
एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान सूचना मंत्री ने PTI के बिना देश को आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया और कहा, ‘सरकार ने PTI पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है.’ उन्होंने सरकार के इस निर्णय के पीछे ‘विश्वसनीय साक्ष्य’ का हवाला दिया.
बैन लगाकर अपनी कब्र खोद रही सरकार: PTI
कानूनी मामलों को लेकर इमरान खान के प्रवक्ता नईम हैदर पंजुथा ने इस मामले पर जवाब देते हुए कहा कि सरकार के पास PTI पर प्रतिबंध लगाने का अधिकार नहीं है. उन्होंने X पर एक पोस्ट में कहा, ‘जो लोग PTI पर प्रतिबंध लगाने की बात कर रहे हैं, अपनी कब्र खुद खोद रहे हैं. सरकार या किसी अन्य नेता का नाम लिए बिना उन्होंने लिखा, ‘आपको पहले ही अपनी क्रूरता के कारण लोगों ने खारिज कर दिया है.’
पाकिस्तान में इमरान खान की पार्टी PTI पर लगेगा बैन! सुप्रीम कोर्ट से इजाजत लेगी सरकार
अभी जेल में ही रहेंगे इमरान
इससे पहले, शनिवार को पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को अवैध निकाह मामले में बड़ी राहत दते हुए एक अदालत ने गैर-इस्लामिक विवाह मामले में जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को बरी कर दिया था. ये एकमात्र ऐसा मामला था, जिसके कारण पिछले साल अगस्त के बाद से इमरान खान सलाखों के पीछे थे.
जेल से उनकी रिहाई का रास्ता साफ होता, इससे पहले ही, बरी होने के बमुश्किल एक घंटे बाद, लाहौर की एक आतंकवाद-रोधी अदालत ने पिछले साल 9 मई को हुई हिंसा से जुड़े तीन मामलों में इमरान खान की गिरफ्तारी के अनुरोध को मंजूरी दे दी. इसके चलते वो फिलहाल जेल में ही रहेंगे.








