पक्षी पालकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना: पोर्टल पर जानकारी देने की अंतिम तारीख नजदीक
पक्षी पालकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना: पोर्टल पर जानकारी देने की अंतिम तारीख नजदीक
पक्षी पालकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना: पोर्टल पर जानकारी देने की अंतिम तारीख नजदीक है । विदेशी पशु-पक्षी को पालने वाले लोगों को अब वन विभाग के पोर्टल पर इस बात की जानकारी देनी होगी, ऐसा न करने पर विभाग द्वारा कार्रवाई की जा सकती है।
वन विभाग का परिवेश एप है तो पुराना है लेकिन उसमें यह नई जानकारी अपलोड की गई है। 31 अगस्त तक ऐसे लोगों को पोर्टल पर यह जानकारी अपलोड करना जरूरी हो गया है। केंद्र और राज्य सरकार ने इनकी जानकारी रखने के लिए परिवेश पोर्टल शुरू किया है।
यह है परिवेश पोर्टल
यह एक भूमिका आधारित और वेब आधारित अनुप्रयोग है इसे वनों, पर्यावरण और वन्य जीवन से संबंधित प्रस्तावों की निगरानी और आनलाइन प्रस्तुत करने के लिए शुरू किया गया था। इस पोर्टल के माध्यम से सरकार उन प्रस्तावों पर नजर रखती है जिनमें आनलाइन प्रस्तुति शामिल है।
पक्षी हो या जानवर पंजीयन जरूरी
परिवेश पोर्टल पर उन सभी लोगों को अपने घर पर पालने वाले पक्षी और जानवरों की जानकारी दर्ज करनी होगी, 31 अगस्त तक यह पोर्टल चालू रहेगा। इस पोर्टल के माध्यम से शासन पता कर सकता है की जिस पक्षी या जानवर को अपने घर रखे है वह कोन सा जानवर है। उसकी प्रजाति कौन सी है और उसकी स्तिथि क्या है, इसकी जानकारी शासन पोर्टल के माध्यम से ले सकती है और अधिकारी भी उसकी आनलाइल पोर्टल के माध्यम समीक्षा कर सकते है।